अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के सीएम धामी से की मुलाकात, राज्य की फिल्म नीति पर हुई चर्चा

a115d2ec2c19d9b91ccfa26856bd18b817923201726011483 original


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है.  बीते दिनों देहरादून में फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग की खबरें सामने आई थीं. यानी अक्षय की इस फिल्म का शूटिंग के लिए उत्तराखंड की हसीन वादियों में मौजूद हैं.

इसी बीच अक्षय कमार ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की है. मुलाकात के लिए अक्षय कुमार देहरादून के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे.

दोनों ने राज्य की फिल्म नीति,  फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं और राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाने को लेकर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि प्रदेश की खूबसूरत वादियां, यहां की संस्कृति और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने वाली नीतियां फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही हैं.

उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं. सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा फिल्म निर्माता यहां आकर अपनी फिल्मों की शूटिंग करें. इससे प्रदेश को देश के प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान मिलेगी.

बैठक में राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा हुई. सरकार का मानना है कि फिल्मों की शूटिंग बढ़ने से सिर्फ उत्तराखंड की पहचान ही मजबूत नहीं होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा.

फिल्मों की शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों, तकनीकी कर्मचारियों और दूसरे लोगों को काम मिलने के नए मौके मिल सकते हैं. इसके अलावा होटल, परिवहन और पर्यटन से जुड़े कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा.

उत्तराखंड में शूटिंग करने पर मिलती है सब्सिडी

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 2024 में नई फिल्म नीति लागू की थी. इसके तहत हिंदी फिल्मों की शूटिंग पर राज्य में हुए खर्च का 30 फीसदी मिलेगी. लेकिन इसकी लिमेट है, सरकार ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी ही देगी.

वहीं, क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए 50 फीसदी या अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है. इसके अलावा, वेब सीरीज, टीवी सीरियल और डॉक्यूमेंट्री बनाने वालों को भी आर्थिक मदद दी जाती है. सरकार ने शूटिंग की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया है, जिसके तहत सात दिनों के अंदर इजाजत दी जाती है. इसके साथ ही फिल्म की टीम को गढ़वाल मंडल विकास निगम और कुमाऊं मंडल विकास निगम  के गेस्ट हाउस में ठहरने पर 50 फीसदी छूट भी दी जाती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *