Watch: ईशान किशन का ‘मॉन्स्टर सिक्स’, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई गेंद, देखें वीडियो

eac61a52d152f18cf7d7431b6b29f7fe1792287982202975 original


शनिवार को बेंगलुरू में भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां और निर्णायक टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ, जिसमें केवल 7.4 ओवर का खेल हो पाया. लगातार बिगड़ रही परिस्थितियों की वजह से अंततः मैच को रद्द कर दिया गया. मगर इस बीच भारतीय बल्लेबाजों ने खूब गदर मचाया, खासतौर पर ईशान किशन ने एक ऐसा छक्का मारा कि गेंद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई.

पारी के दूसरे ओवर में रोमारियो शेफर्ड गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन ने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई. इसके बाद नई गेंद लाई गई, उससे खेल आगे बढ़ाया गया. बताते चलें कि जब ईशान ने अपना पहला सिक्स लगाया, तो भारत-वेस्टइंडीज की सीरीज में लगे कुल छक्कों की संख्या 100 हो गई थी. शेफर्ड के इस पूरे ओवर में किशन ने 24 रन बटोरे थे.

भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया गदर

पांचवां टी20 चाहे रद्द हो गया हो, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने खूब चौके-छक्के बरसाए. टीम इंडिया ने 7.4 ओवरों में ही 118 रन जड़ दिए थे. ईशान किशन ने 10 गेंद में 30 रन, नमन धीर ने तो हद ही कर दी क्योंकि वो बल्ले को चाबुक की तरह घुमा रहे थे. उन्होंने 6 गेंद में 24 रन बना डाले. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 22 रन बनाए. केवल 7.4 ओवर के खेल में 7 छक्के और 8 चौके लगा दिए थे.

9-9 ओवर का मैच

बारिश के कारण मुकाबला बहुत देर से शुरू हुआ था. ऐसे में प्रत्येक पारी में ओवरों की संख्या घटाकर 9 कर दी गई. 9-9 ओवर के मैच में प्लेइंग कंडीशन भी बदली गईं. चार गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर फेंक सकते थे, जबकि एक गेंदबाज एक ही ओवर कर सकता था. चूंकि खेल दोबारा शुरू होने के बाद फिर से बारिश आने की संभावना थी, इसलिए भारतीय बल्लेबाजों ने आते ही रन बरसाने शुरू कर दिए थे.

सीरीज 2-2 से बराबर रही

भारत और वेस्टइंडीज की यह सीरीज 2-2 से बराबर रही. पहला और तीसरा मैच टीम इंडिया ने जीता, जबकि दूसरे और चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए दोनों बार सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया था. हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने 247 रन बना डाले थे, जिसके जवाब में भारतीय बल्लेबाज 223 के स्कोर पर ढेर हो गए थे.

यह भी पढ़ें:

पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *