धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई ‘नवरात्रि’, मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल

5209e2e41a1cdca20d30ac6801a3b3f817923913132661212 original


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय गुजरात के जामनगर में हैं, जहां रविवार की शाम वह नवरात्रि उत्सव मेले में शामिल हुए. ये भव्य उत्सव रिलायंस टाउनशिप में आयोजित हो रहा है. धोनी के साथ अनंत अंबानी, उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी नजर आईं. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ 2 दिन पहले जामनगर पहुंचे थे, उनका एयरपोर्ट का वीडियो भी वायरल हुआ था. रिलायंस टाउनशिप में चल रहे नवरात्रि उत्सव मेले में धोनी अपनी पत्नी के साथ आए, जहां अनंत ओर राधिका भी थीं। सभी ने खूब एन्जॉय किया. धोनी सफेद रंग की टीशर्ट और नीली जींस पहने थे. अनंत गुलाबी रंग के कुर्ते में थे. दोनों ने कई झूलों का आनंद लिया.

धोनी ने पत्नी से यूं लिए मजे

एमएस धोनी ने मेले में कई झूलों का आनंद लिया, इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती भी की. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी के साथ मजाक करते हुए दिख रहे हैं. दरअसल धोनी आइसक्रीम खा रहे हैं, तभी वह साक्षी को खिलाने के लिए चम्मच उनके मुंह के पास ले जाते हैं. जैसे ही साक्षी मुंह खोलती है, धोनी वो खुद खा जाते हैं. इसके बाद साक्षी की भी हंसी छूट जाती है.

भारत को अपनी कप्तानी में टी20 और वनडे वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अभी वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेलते हैं. हालांकि आगामी सीजन में वह खेलेंगे या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

यह भी पढ़ें- जीते हुए मैच क्यों हार रही टीम इंडिया, क्या है सबसे बड़ी गलती? सुनील गावस्कर ने खोल दी पोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *