आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’

5ecd12d010106d68f417b1e272b64bce17924319938131403 original


साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुके प्रकाश राज इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं. वो इस मूवमेंट में प्रखर होकर हिस्सा ले रहे हैं और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से सोमवार (19 अक्टूबर) को जमानत नहीं मिल पाई. विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने दोनों की न्यायिक हिरासत को दो और दिन बढ़ा दी है, जिसके बाद एक्टर प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने की खबर के बाद प्रकाश राज एक्स पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं बल्कि हम और भी हिम्मत के साथ इसका सामना करेंगे.’ उन्होंने लोगों से जागने की अपील भी की.

प्रकाश राज बोले- सब याद रखेंगे…

लाइव आकर प्रकाश राज ने कहा, ‘प्रिया जनता…सौरव और रांका को दो और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. क्योंकि सिर्फ उनकी श्योरिटी पर अंदेशा था. प्लीज समझिए कि हमारा प्रशासन कैसा है? वो अपनी शक्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आज हम उनके लिए खड़े नहीं होंगे तो ये सभी लोगों के साथ हो सकता है, जो अपनी आवाज उठाएगा.’ 

उन्होंने आगे सुप्रीम कोर्ट की ओर भी इशारा किया और कहा, ‘आप इसे देख रहे होंगे कि किस तरह से प्रशासन अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है और एक जेनरेशन का इस पर से विश्वास उठता जा रहा है. दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र में क्या हो रहा है? ये सब ठीक नहीं है. हमें स्टैंड लेना होगा और आप दोनों को कहूंगा कि लगे रहो. मजबूत बने रहे हो. हम आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे. सब याद रखेंगे.’

गौरतलब है कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के इस फैसले पर सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है और इसमें सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने का जिक्र किया. कोर्ट के इस फैसले पर सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने कहा कि वो इसे अपर कोर्ट में चुनौती देंगी. उनका मानना है कि ये राइट टू लिबर्टी के खिलाफ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *