What To Do With Old Bedsheets At Home: घर में पुरानी चादरें अक्सर बेकार समझकर अलग रख दी जाती हैं, लेकिन अगर थोड़ा क्रिएटिव सोचा जाए तो यही चादरें आपके काम की कई चीजों में बदल सकती हैं और पैसे की भी अच्छी बचत करा सकती हैं. आजकल लोग सस्टेनेबल लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा है, बल्कि घर के खर्च को भी कम करता है.
कैसे कर सकते हैं इनका यूज
होम ऑर्गनाइजेशन एक्सपर्ट औरना फादर्स के मुताबिक, पुरानी चादरें असल में बड़े कपड़े के टुकड़े होती हैं, जिन्हें कई तरह के डू इट योरसेल्फ कामों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। उनका कहना है कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हें नया जीवन दिया जा सकता है, बजाय इसके कि इन्हें फेंक दिया जाए.
फर्नीचर कवर के रूप में इस्तेमाल
सबसे आसान तरीका है इन चादरों को फर्नीचर कवर के रूप में इस्तेमाल करना. घर में पेंटिंग, मरम्मत या शिफ्टिंग के दौरान आप इन्हें सोफा, टेबल या अन्य सामान को धूल और गंदगी से बचाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि पुराने बेडशीट्स को काटकर फर्नीचर पर कवर की तरह इस्तेमाल करना एक सस्ता और इको-फ्रेंडली विकल्प है.
बिस्तर के लिए भी बेहतरीन विकल्प
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो पुरानी चादरें उनके बिस्तर के लिए भी बेहतरीन विकल्प बन सकती हैं. इनसे आप आसानी से नया कवर बना सकते हैं, जिसे धोना भी आसान होता है और बार-बार बदल सकते हैं. इससे न सिर्फ सफाई बनी रहती है, बल्कि नया बिस्तर खरीदने का खर्च भी बचता है.
इसे भी पढ़ें-Oil Wells Ocean: क्या समुद्र में भी होते हैं तेल के कुएं, जानें यहां से कैसे निकाला जाता है तेल
घर की सफाई में भी यूजफुल
घर की सफाई के लिए भी ये चादरें बेहद काम की साबित होती हैं. आप इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डस्टिंग क्लॉथ या पोछा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. क्लीनिंग एक्सपर्ट के अनुसार, कॉटन की चादरें काफी ज्यादा सोखने वाली होती हैं, जिससे सफाई आसान और प्रभावी बनती है.
स्टोरेज बॉक्स को भी नया लुक
इसके अलावा, आप पुरानी चादरों से स्टोरेज बॉक्स को भी नया लुक दे सकते हैं. पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को इनसे कवर करके आप उन्हें स्टाइलिश स्टोरेज में बदल सकते हैं, जहां आप खिलौने, मैगजीन या कपड़े रख सकते हैं. अलग-अलग रंग और डिजाइन का इस्तेमाल करके घर को एक नया और सजा हुआ लुक भी दिया जा सकता है. पुरानी चादरों को फेंकने के बजाय उनका सही इस्तेमाल करना एक समझदारी भरा कदम है. इससे न सिर्फ आपका घर व्यवस्थित रहता है, बल्कि पैसे की बचत भी होती है और पर्यावरण को भी फायदा मिलता है. छोटी-छोटी आदतें अपनाकर आप बड़े बदलाव ला सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-History Of Hormuz: क्या होर्मुज स्ट्रेट में भी रहते थे लोग तो कहां गए, उन्होंने क्यों छोड़ दिया अपना यह ठिकाना?