एलिमिनेटर में जीत के बाद भी राजस्थान को नहीं मिला फाइनल का टिकट, अब बाकी है आखिरी ‘जंग’

dc4e8ddab63b6df5a390462073f6ac3017799047927801364 original


Rajasthan Royals Way to IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया. इस बड़ी जीत के बाद भी रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान को फाइनल का टिकट नहीं मिला. वहीं इससे पहले खेले गए क्वालीफायर-1 में जीत हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल में जगह पक्की कर ली थी. तो आइए जानते हैं कि राजस्थान को फाइनल में पहुंचने के लिए यहां से कौन सी आखिरी ‘जंग’ लड़नी होगी.

फाइनल के लिए राजस्थान की आखिरी जंग 

बता दें कि एलिमिनेटर में जीत हासिल करने वाली राजस्थान को क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा. इस मैच में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनेगी, जिसकी खिताबी मैच के लिए आरसीबी से भिड़ंत होगी. 

आईपीएल प्लेऑफ का नियम

इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ स्टेज को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों में क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में चली जाएगी, जबकि दूसरी टीम को फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका क्वालीफायर-2 के जरिए मिलेगा. 

वहीं एलिमिनेटर मुकाबला तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच होता है. इस मैच में हारने वाली टीम सीजन से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करनी होती है. क्वालीफायर-2 में- पहला क्वालीफायर हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीमों का मुकाबला होता है. 

फाइनल के लिए राजस्थान को जीतना होगा क्वालीफायर-2

ऊपर बताए गए नियमों के मुताबिक, राजस्थान को क्वालीफायर-2 के मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. इस मैच में जीत हासिल करने वाली फाइनल में जगह बनाएगी. राजस्थान को फाइनल में पहुंचने के लिए गुजरात को हर हाल में हराना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान दूसरे क्वालीफायर की आखिरी जंग जीत पाती है या नहीं. दूसरा क्वालीफायर 29 मई (शुक्रवार) को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. 

 

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी कैसे करते हैं ताबड़तोड़ बल्लेबाजी? सचिन तेंदुलकर ने किया डिकोड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *