दिल्ली मेट्रो में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कर्मचारी ने 14 घंटे में नापे सारे स्टेशन

e8d8c4411dc06d2e54d47688e025be0717883732313371346 original


दिल्ली मेट्रो वैसे तो अपनी सर्विस और कई सारे वायरल वीडियोज को लेकर काफी चर्चा में रहती है. कभी इसमें सफर करने वाले यात्रियों के बीच झगड़ा हो जाता है, तो कभी कोई यात्री इसमें रील बनाता है. लकिन इस बार दिल्ली मेट्रो जिस वजह से चर्चा में आई है ये कुछ और ही है. क्योंकि दिल्ली मेट्रो के एक कर्मचारी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

दरअसल प्रफुल सिंह नाम के इस कर्मचारी ने दिल्ली के मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों को सबसे कम समय में कवर करने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने महज 14 घंटे 54 मिनट और 36 सेकंड में दिल्ली मेट्रो के हर स्टेशन पर जाकर ये सफर पूरा किया.

ये भी पढ़ें: बदल गए ATM से पैसे निकालने के नियम, फ्री लिमिट खत्म होने पर लगेगा चार्ज

तोड़ दिया पुराना रिकॉर्ड
ऐसा कर प्रफुल ने ना केवल नया रिकॉर्ड बनाया बल्कि पिछला गिनी वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. इससे पहले जिसने ये रिकॉर्ड बनाया था उसने 15 घंटे 21 मिनट और 4 सेकंड में ये सफर पूरा किया था. जबकि प्रफुल्ल ने करीब 26 मिनट पहले ही ये सफर पूरा कर लिया.

पहली कोशिश में मिली सीख
बिजनेस टुडे के मुताबिक प्रफुल्ल ने इससे पहले साल 2022 में भी कोशिश की थी. उस समय उन्होंने 254 स्टेशन 16 घंटे 2 मिनट 17 सेकंड में पूरे किए थे. लेकिन गलत रूट लेने की वजह से उन्हें करीब 90 मिनट का नुकसान हुआ. इस बार उन्होंने पिछली गलती से सीख लेते हुए रूट और इंटरचेंज की पहले से बेहतर योजना बनाई.

ये भी पढ़ें: GDP विवाद पर केंद्र की दो टूक, आंकड़े मजबूत, हेरफेर के आरोप बेबुनियाद

DMRC में नौकरी का फायदा
प्रफुल्ल को दिल्ली मेट्रो सिस्टम की अच्छी जानकारी है क्योंकि वो DMRC में ऑपरेशंस से जुड़े कर्मचारी हैं. उन्हें अलग-अलग रूट, इंटरचेंज, कनेक्शन और मेट्रो के संचालन की जानकारी होने का फायदा मिला है. ऐसे रिकॉर्ड में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है. एक गलत मोड़ या इंटरचेंज में थोड़ी देरी भी पूरा रिकॉर्ड खराब कर सकती है.

मेट्रो स्पीड रनिंग का बढ़ रहा क्रेज
मेट्रो के सभी स्टेशनों को कम से कम समय में कवर करने की ऐसी चुनौती को मेट्रो स्पीड रनिंग कहा जाता है. दुनियाभर में मेट्रो के शौकीन लोग बड़े-बड़े शहरों के नेटवर्क के हर स्टेशन तक सबसे कम समय में पहुंचने की कोशिश करते हैं. इसका क्रेज भी इन दिनों लगातार बढ़ता ही जा रहा है. भागती- दौड़ती जिंदगी में हर कोई अपना काम जल्दी जो करना चाहता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *