पाकिस्तान क्रिकेट में तख्तापलट, एक महीने पहले संन्यास लेने वाला खिलाड़ी बना हेड कोच; टीम में 4 नए खिलाड़ी भी शामिल

77907924cc1176bdb5ed278208fef36617765044374601364 original


PAK Squad For BAN 2 Test: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उस खिलाड़ी को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी, जिसने पिछले महीने ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. इसके अलावा टीम में 4 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया. तो आइए जानते हैं कि यह पूरा तख्तापलट क्या है. 

दरअसल पीसीबी ने अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार (18 अप्रैल) को स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच की भूमिका सौंपी है. 

गौर करने वाली बात यह है कि सरफराज ने पिछले ही महीने 15 मार्च (2026) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. अब संन्यास के करीब एक महीने के बाद सरफराज को हेड कोच बना दिया गया. कोचिंग स्टाफ में असद शफीक बैटिंग कोच के रूप में और उमर गुल बॉलिंग कोच के रूप में दिखाई देंगे. शफीक पहले से ही पुरुष और महिला दोनों चयन समिति का हिस्सा हैं. दूसरी तरफ गुल पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम के लिए बॉलिंग कोच का किरदार अदा कर चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- LizLaz On Virat Kohli Like: विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- “शायद उनका इरादा…

सीरीज के लिए टीम में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री

टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस लिस्ट में- अब्दुल्ला फजल, अजांन अवैस, गाजी घोरी और अमद बट शामिल हैं. टीम से अब्दुल्ला शफीक, आसिफ अली, अबरार अहमद, कामरान गुलाम और रोहैल नजीर को बाहर कर दिया गया है. वहीं टीम में मोहम्मद अब्बास की वापसी हुई है. सीरीज में कप्तानी शान मसूद करेंगे. 

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

मई में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई के बीच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई के बीच सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Virat Kohli IPL 2026: क्या आज भी इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे विराट कोहली? जानें ताजा अपडेट; दिल्ली से है मैच

2 टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड 

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी. 

 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL 2026: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी? जानें ताजा अपडेट; अभ्यास का वीडियो आया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *