बार-बार जाम हो रही सिंक, इस तरीके से एकदम निकल जाएगा पानी

2d255a5530b1dea22d8fca8b7574df9a17922979367951472 original


किचन में बर्तन धोते समय अगर सिंक का पानी धीरे-धीरे निकल रहा है या बार-बार जमा हो जाता है, तो यह ड्रेन पाइप में रुकावट के कारण होता है . कई बार खाने के छोटे टुकड़े, तेल और चिकनाई पाइप के अंदर जमने लगते हैं, जिससे पानी का बहाव कम हो जाता है. ऐसी  में तुरंत प्लंबर बुलाने से पहले कुछ आसान तरीके आजमाए 

 गर्म पानी से दूर करें चिकनाई

अगर सिंक में पानी निकलने की परेशानी चिकनाई जमने के कारण है, तो गर्म पानी मदद करेगा. पहले सिंक में जमा पानी निकाल दें. इसके बाद थोड़ा गर्म पानी धीरे-धीरे ड्रेन में डालें. ध्यान रखें कि पानी उबलता हुआ न हो, क्योंकि कुछ पाइप और फिटिंग ज्यादा गर्मी से खराब हो सकते हैं. अगर आपके घर में पीवीसी पाइप लगे हैं, तो बहुत गर्म पानी डालने से बचें. पूरी तरह बंद ड्रेन में बार-बार पानी डालना भी सही नहीं है.

बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करें

हल्की रुकावट होने पर ड्रेन में थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डालकर उसके बाद सिरका डालें. कुछ देर बाद सामान्य गर्म पानी से पाइप को धो दे. इस तरीके से हर तरह की रुकावट दूर नहीं होती, खासकर जब पाइप में खाने के बड़े टुकड़े या दूसरी ठोस चीजें फंसी हों. अगर पहले से कोई केमिकल ड्रेन क्लीनर इस्तेमाल किया है, तो उसमें सिरका या कोई दूसरा पदार्थ बिल्कुल न मिलाएं.

सिंक प्लंजर से हटाएं रुकावट

अगर पानी अब भी नहीं निकल रहा है, तो सिंक के लिए बने प्लंजर का इस्तेमाल करें. सिंक में इतना पानी रखें कि प्लंजर का रबर वाला हिस्सा ढक जाए. फिर उसे ड्रेन पर अच्छी तरह जमाकर कुछ बार ऊपर-नीचे दबाएं. इससे पाइप में फंसी हल्की रुकावट ढीली होती है. अगर सिंक में दो ड्रेन हैं, तो दूसरे ड्रेन को भी बंद रखना जरूरी होता है, ताकि दबाव सही तरीके से बने. कई बार सिंक की जाली के नीचे खाने के टुकड़े और गंदगी जमा हो जाती है. पानी का बहाव कम होने पर जाली निकालकर उसकी सफाई करें. अगर रुकावट बनी रहती है, तो सिंक के नीचे लगे यू-आकार के पाइप में गंदगी जमा होती है. इसे खोलने से पहले नीचे बाल्टी रखें और पानी की सप्लाई से जुड़े हिस्सों को नुकसान पहुंचाने से बचें. अगर पाइप खोलने का अनुभव नहीं है, तो प्लंबर की मदद लें.

यह भी पढ़ें :कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़

बार-बार सिंक जाम होने से ऐसे बचें

सिंक में चायपत्ती, खाने के टुकड़े, तेल और गाढ़ी चिकनाई सीधे न बहाएं. ड्रेन पर जाली लगाएं और बर्तन धोने के बाद उसमें जमा कचरा निकाल दें. तेल को ठंडा करके अलग डिब्बे में जमा करें और कूड़े में डालें. अगर सफाई के बाद भी सिंक बार-बार जाम हो रहा है, तो पाइप में गहरी रुकावट या गलत ढलान जैसी समस्या होती है. ऐसे में प्लंबर से जांच कराना बेहतर है.

यह भी पढ़ें : How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *