भारत और इंग्लैंड बीच गुरुवार को 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में तीन मैचों का वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. बता दें कि टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी, लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें विराट कोहली पर रहने वाली हैं. इस बार विराट कोहली के पास न केवल टीम को जीत दिलाने का मौका है, बल्कि वह अपने नाम एक और एतिहासिक उपलब्धि भी दर्ज कर सकते हैं. अगर उनका बल्ला चला तो वह इंग्लैंड की धरती पर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में से एक को अपने नाम कर सकते हैं, और नया इतिहास रच सकते हैं.
भारतीय टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को धूल चटाई थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी. अब उस मुकाबले के बाद भारतीय टीम की नजरें दूसरी मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी हैं. और ऐसे जबरदस्त मुकाबले के लिए विराट कोहली की बल्लेबाजी काम आने वाली है, इसलिए उनका फॉर्म में लौटना भी बेहद जरूरी है.
जब सीरीज की पहली वनडे मैच थी, तब किंग कोहली को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल सका और कुल 259 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज महज 5 रन बनाकर आउट हो गए. अब कार्डिफ में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में कोहली के पास दमदार वापसी का शानदार मौका है.
इंडियन टीम का दबदबा इंग्लैंड में खेले गए वनडे मैचों में हमेशा से रहा है. देखा जाए तो रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ का नाम आता है, राहुल द्रविड़ ने कुल 32 मैचों में 1238 रन बनाए थे. इन तीनों के बाद चौथे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने केवल 22 मैचों में 60-10 की लाजवाब औसत से 1142 रन बनाए थे. क्रिकेट के बादशाह सचिन तेंदुलकर 26 मैचों में 1051 रन बनाकर पांचवे स्थान पर हैं, वहीं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 27 मैचों में 1034 रन बनाए हैं. वहीं अगर बात महेंद्र सिंह धोनी की करें तो उनके नाम भी इंग्लैंड में 38 वनडे मैचों 938 रन दर्ज हैं. विराट कोहली अब इस खास सूची में इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए र्शीष स्थान हासिल करने के करीब पहुंच चुके हैं.
यह भी पढ़ें- Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा