बीसीसीआई ने सोमवार को कंफर्म कर दिया है कि प्रज्ञान ओझा पुरुष चयन समिति के नए चेयरमैन होंगे. रमेश पवार को भी इस समिति में शामिल किया गया है, जो महिला टीम के हेड कोच रह चुके हैं. अजीत अगरकर के हटने के बाद ओझा अंतिरम चीफ के तौर पर भूमिका निभा रहे थे, जिन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन किया. भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई, जिनका इंटरनेशनल करियर खत्म माना जाने लगा था.
सिलेक्शन कमिटी में शामिल सभी 5 लोगों में भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट प्रज्ञान ओझा ने खेले, इसी के आधार पर उन्हें चीफ नियुक्त किया गया. 40 वर्षीय ओझा ने भारत के लिए 2009 से 2013 के बीच 24 टेस्ट खेले. टेस्ट में उनके नाम 113 विकेट हैं. ओझा 2015 तक आईपीएल में भी खेल रहे थे, इसके बाद से वह कमेंट्री पेनल में नजर आते थे.
रमेश पवार की हुई एंट्री
बोर्ड ने ओझा को चीफ सिलेक्टर नियुक्त करते हुए रमेश पवार को भी इसमें शामिल किया है. बोर्ड ने बताया कि क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) ने पुरुष चयन समिति के एक सदस्य की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की. कमिटी ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू लिया. इस प्रक्रिया के बाद, उन्होंने सर्वसम्मति से रमेश पोवार को नियुक्त करने की सिफारिश की.
कितनी होगी प्रज्ञान ओझा की सैलरी?
प्रज्ञान ओझा को सीनियर पुरुष चयन समिति के चीफ सिलेक्टर पद के लिए सैलरी 3 करोड़ रुपये सालाना मिलेगी. प्रति महीने की बात करें तो ये करीब 25 लाख रुपये बनते हैं. यही सैलरी अजीत अगरकर की थी.
प्रज्ञान ओझा के क्रिकेट करियर की बात करें तो टेस्ट के आलावा उन्होंने भारत के लिए 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. उन्होंने 18 टेस्ट में 21 और 6 टी20 में 10 विकेट लिए. वह आईपीएल में 2 टीमों के लिए खेले. पहले संस्करण से डेकन चार्जर्स के लिए खेलते हुए वह 2011 तक इस टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद वह 2012 में मुंबई इंडियंस में आ गए, अपने आखिरी सीजन (2015) तक वह इसी टीम का हिस्सा रहे.
यह भी पढ़ें- 53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास