MP पुलिस में SI-सूबेदार के 504 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन

62920b8baba3eaf607ff951ff1c1de4b17883309347331094 original


मध्य प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार और सब इंस्पेक्टर कैडर भर्ती चयन परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस में सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के अलग-अलग पदों को भरा जाएगा. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवार 23 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे. वहीं आपको बता दें कि इस भर्ती का आयोजन पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग मध्य प्रदेश की ओर से किया जा रहा है. 

इन पदों पर हो रही इतनी भर्ती

एमपीईएसबी की ओर से जारी भर्ती के तहत सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के कुल 504 पद भरे जाएंगे. इनमें तकनीकी, गैर तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल है. इसमें सूबेदार के 81 पद, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के 69 पद, सब इंस्पेक्टर (जिला पुलिस फोर्स) के 312 पद, सब इंस्पेक्टर आर्म्स टेक्निकल के 10 पद, सब इंस्पेक्टर फोटो टेक्निकल के 9 पद, सब इंस्पेक्टर क्वेश्चन डॉक्यूमेंट टेक्निकल के चार पद और सब इंस्पेक्टर फिंगरप्रिंट टेक्निकल के 22 पद शामिल है. 

23 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन 

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन फाॅर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. भर्ती की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट तीन बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. मुख्य परीक्षा की तारीख प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जारी की जाएगी. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें केवल ओपन कैटेगरी में आवेदन करने की अनुमति होगी. दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश में मिलने वाला आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा. वहीं मध्य प्रदेश के स्थाई डोमिसाइल उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आरक्षण और आयु में छूट दी जाएगी. इसके अलावा नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि ऐसे उम्मीदवार जिनके दो से ज्यादा बच्चे हैं और उनमें से किसी का एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ है वह भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. 

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता 

सूबेदार, सब इंस्पेक्टर, एसएएफ और सब इंस्पेक्टर डीईएफ पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं तकनीकी पदों के लिए योग्यता अलग रखी गई है. सब इंस्पेक्टर (आर्म्स) पद के लिए टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सब इंस्पेक्टर (फोटो), क्वेश्चन डॉक्यूमेंट और फिंगरप्रिंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास गणित, भौतिक साइंस और रसायन विज्ञान के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें-सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

चार चरणों में होगा चयन 

एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार रिक्रूटमेंट 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा होगी. इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से गुजरना होगा. अंतिम चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है, जबकि मुख्य परीक्षा की तारीख अभी निश्चित नहीं की गई है. 

ऐसे करें परीक्षा के लिए आवेदन 

योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी और 23 सितंबर तक चलेगी. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु, डोमिसाइल और संबंधित पद के लिए निर्धारित डॉक्यूमेंट जांचने की सलाह दी गई है. इसके अलावा आवेदन फाॅर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक उसमें सुधार भी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का रास्ता साफ, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *