अमेरिका के हर बच्चे को एलन मास्क का तोहफा, देंगे SpaceX का एक शेयर

fdc2ee6872d20bfa9257596489ab28fb17924057847491241 original


दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. एलन मस्क ने कहा है कि अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को उनकी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर दिया जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है. अगर इस योजना को लागू किया जाता है, तो अमेरिका में रहने वाले लाखों बच्चों को इसका फायदा मिल सकता है.

मस्क के इस ऐलान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसकी वजह यह है कि स्पेसएक्स रॉकेट और अंतरिक्ष से जुड़े कारोबार के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी काम कर रही है.

एलन मस्क ने क्या किया ऐलान?

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगले साल वह अमेरिका में रहने वाले हर बच्चे को अपने स्पेसएक्स शेयरों में से एक शेयर देंगे. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह शुरुआत होगी और फ्यूचर में कई अन्य शेयर भी दिए जा सकते हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शेयर किस तरह बांटे जाएंगे, कौन-कौन से बच्चे इसके लिए पात्र होंगे और यह योजना कब शुरू होगी. 

स्पेसएक्स में एलन मस्क की कितनी हिस्सेदारी है?

स्पेसएक्स की शुरुआत साल 2002 में हुई थी. यह कंपनी रॉकेट बनाने, अंतरिक्ष में मिशन भेजने और सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा देने के लिए जानी जाती है. एलन मस्क के पास इस कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है. इसका मतलब है कि कंपनी में उनके पास काफी शेयर हैं और वह इसके अहम फैसलों में काफी भूमिका निभाते हैं. 

अमेरिका के कितने बच्चों को मिल सकता है फायदा?

मस्क के मुताबिक, अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने की योजना है. हालांकि अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं. ऐसे में अगर मस्क की यह योजना लागू होती है, तो बड़ी संख्या में बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर मिल सकते हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी बच्चों को शेयर देने के लिए क्या नियम बनाए जाएंगे और इसके लिए किन शर्तों को पूरा करना होगा.

एंथ्रोपिक के ऐलान के बाद आया बयान

एलन मस्क का यह बयान एआई कंपनी एंथ्रोपिक के एक ऐलान के बाद आया है. एंथ्रोपिक ने अपने शेयरों का कुछ हिस्सा जनहित के कामों के लिए इस्तेमाल करने की बात कही थी. इसके लिए कंपनी ने एक सार्वजनिक हित फंड बनाने की जानकारी दी. इसके बाद मस्क ने कहा कि शेयर किसी दूसरी संस्था के बजाय सीधे लोगों को दिए जाने चाहिए. इसी दौरान उन्होंने अमेरिका के बच्चों को स्पेसएक्स के शेयर देने की योजना का जिक्र किया.

DA और DR में क्या फर्क है? 8वें वेतन आयोग से पहले जान लें पूरा हिसाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *