बिहार सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है. दरअसल बिहार में यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा के तैयारी करने वालों के लिए बिहार सरकार मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना चला रही है. इस योजना के तहत ऐसे छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जो टैलेंटेड तो है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर है. राज्य में बड़ी संख्या में आईएएस, आईपीएस और बिहार प्रशासनिक सेवा में अधिकारी बनने का सपना देखने वालों के लिए राज्य सरकार यह योजना चला रही है.
बिहार सरकार की इस योजना में ऐसे छात्र पात्र होंगे जो यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा के पहले चरण को पार कर लेते हैं. ऐसे छात्रों को सरकार अगले चरण की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देगी. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसमें यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी. वहीं बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. सरकार की ओर से दिया जाने वाला यह पैसा सीधे उम्मीदवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाएगा ताकि इसमें बिचौलियों का कोई भी झंझट न रहे.
कौन होगा योजना के लिए एलिजिबल?
बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की है. सरकार के अनुसार यह आर्थिक मदद बिहार के मूल निवासी सिर्फ उन उम्मीदवारों को मिलेगी, जिन्हे समाज में आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने की जरूरत है. यह राशि सभी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी बल्कि इसमें विभाग की निर्धारित कैटेगरी और पात्रता शर्तों के अंदर आने वाले उम्मीदवारों को ही इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योजना से जुड़ी शर्तें और पात्रता देखनी होगी.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
इस योजना का फायदा उठाने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के समय मांगे गए डॉक्यूमेंट और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे. वही आवेदन की पात्रता पूरी करने वालों उम्मीदवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा. ऐसे में उम्मीदवारों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखना होंगे.
ये भी पढ़ें-10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
कैसे करें योजना के लिए आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद सबसे पहले योजना के लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और वेरिफिकेशन कोड डालकर लॉगिन करें.
- इसके बाद आवेदन फार्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
- अब योजना के लिए मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- लास्ट में आवेदन फॉर्म को एक बार फिर से चेक करके सबमिट कर दें.
इस योजना के लिए कौन पात्र नहीं है?
ऐसे उम्मीदवार जो पहले किसी सरकारी विभाग या राज्य पोषित संस्थान में कार्यरत या नियोजित है, वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है. वहीं जिन्होंने इस योजना या किसी दूसरे सोर्स से पहले से प्रोत्साहन राशि ली है वह भी इस योजना के लिए पात्र नहीं है. इसके अलावा बिहार से बाहर के उम्मीदवार भी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. वहीं जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी या यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा पास नहीं की है, भी इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI