Share Market: ‘खत्म होने के करीब जंग…’ US-ईरान में शांति वार्ता के बीच आज शेयर बाजार सुस्त, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

0a5850f1ca30547ce3ff83e23c0a8e4017763946402391379 original


Share Market Today on April 17: घरेलू शेयर बाजार अभी हरे निशान पर है. कारोबार की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद दोनों बेंचमार्क इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी पटरी पर लौट आए हैं. 154 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 78142 पर पहुंच गया है. वहीं, निफ्टी 16 अंक चढ़कर 24216 पर कारोबार करता नजर आ रहा है. 

आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. इस दौरान सेंसेक्स 12 बंक लुढ़ककर 77976 पर खुला. वहीं, निफ्टी भी 30 अंक नीचे 24166 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की.

बीते गुरुवार को सेंसेक्स 122.56 अंक या 0.16 परसेंट की गिरावट के साथ 77988.68 पर बंद हुआ. इसी तरह से निफ्टी भी 34.55 अंक या 0.14 परसेंट के नुकसान के साथ 24196.76 पर बंद हुआ. इस दौरान बैंक निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई, जो 215.55 अंक गिरकर 56086.40 के स्तर पर बंद हुआ.

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में गिरावट का माहौल है. निवेशकों को अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के नतीजों का इंतजार है. शुक्रवार को कारोबार के दौरान जापान का निक्केई 225 लगभग 1 परसेंट की गिरावट के साथ 58930.987 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. हांगकांग का हैंग सेंग भी 0.69 परसेंट टूटकर 26,210 पर खुला. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 परसेंट लुढ़कर 6204.25 और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी 0.3 परसेंट नीचे आकर 8919.70 पर है. इनमें से सिर्फ चीन का शंघाई कम्पोजिट मामूली बढ़त के साथ 4055 के आसपास स्थर बना हुआ है. 

वॉल स्ट्रीट का हाल 

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए. S&P 500 0.26 परसेंट की बढ़त के साथ 7041.28 पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 0.36 परसेंट की उछाल के साथ 24,102.70 पर सेटल हुआ. Dow Jones Industrial Average में भी बढ़त देखने को मिली, जो 115 अंक या 0.24 परसेंट उछलकर 48578.72 पर बंद होने में कामयाब रहा. 

कच्चे तेल की कीमतें

शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 1.4 परसेंट गिरकर 93.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 1 परसेंट की गिरावट के साथ 98.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

अमेरिकी डॉलर 

US डॉलर इंडेक्स (DXY)शुक्रवार सुबह 0.01 परसेंट बढ़कर 98.21 पर ट्रेड करता नजर आया. यह इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का मूल्यांकन करता है. इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक आदि जैसी करेंसीज शामिल हैं. 

पश्चिम एशिया में तनाव में कमी

रिपोर्टों के मुताबिक, एक तरफ इजरायल और लेबनान 10 दिनों के संघर्ष-विराम पर सहमत हो गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ ईरान ने कहा है कि इजरायली हमलों को रोकना अमेरिका-ईरान के बीच किसी भी बातचीत के लिए जरूरी है. चूंकि, मौजूदा संघर्ष विराम 21 अप्रैल को खत्म हो रहा है इसलिए अगले हफ्ते तक नई बातचीत शुरू हो सकती है. ट्रंप ने तो यह तक कह दिया है कि जंग खत्म होने के करीब है. 

ये भी पढ़ें:

US-ईरान वॉर ने बढ़ाई टेंशन, भारत से मुंह फेर रहे विदेशी पर्यटक; टूरिज्म और हवाई यात्रा को 18000 करोड़ का झटका 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *