Tiger Shroff Firing Case: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बयान जारी कर बताया सच

b522bccd326caeec3a5787761c7be5e51792474890849209 original


बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग घटना में पुलिस की जांच में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में सोमवार को कोटा पुलिस ने पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला ऋतिक है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ऋतिक बाइक-टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी ‘रैपिडो’  के ऐप पर ‘कैप्टन’ के तौर पर रजिस्टर्ड था. वहीं अब रैपिडो ने एक स्टेटमेंट जारी कर सारी सच्चाई बताई है.

रैपिडो ने जारी किया स्टेटमेंट
रैपिडो ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है, “मिस्टर टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम के साथ हुई घटना को लेकर हम बेहद चिंतित हैं, और हमें राहत है कि वे सुरक्षित हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.” बयान में आगे कहा गया, “हमें मीडिया की उन रिपोर्टों की जानकारी है जिनमें रैपिडो प्लेटफॉर्म पर ‘कैप्टन’ के तौर पर रजिस्टर्ड एक शख्स का जिक्र है. वह 14 अक्टूबर से हमारे प्लेटफॉर्म पर ‘कैप्टन’ के रूप में एक्टिव नहीं है. भारत की गिग इकोनॉमी में यह आम बात है कि लोग एक ही समय में कई प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड होते हैं. घटना वाले दिन उक्त व्यक्ति ने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल एक कस्टमर के रूप में किया था.

 

हम अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं. हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां साझा की हैं. रैपिडो हिंसा और किसी भी आपराधिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. हम जांच में अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे.”

आरोपी कोटा से गिरफ्तार
इस घटना के सिलसिले में बिहार के ऋतिक के अलावा, हरियाणा के रहने वाले 18 साल के फूल सिंह नरेश और 22 साल के रेहान रहीउद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों को सोमवार, 19 अक्टूबर को राजस्थान के कोटा में एक ट्रेन से पकड़ा गया, वे पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. मुंबई पुलिस के अनुसार, हमले को अंजाम देने के लिए संदिग्ध शूटर ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था, वह मुंबई के अंधेरी इलाके में मिली है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अनुसार, अभिनेता के हाथ पर गनपाउडर से जलने के निशान आए हैं, लेकिन वे सुरक्षित बच गए. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *