DK Shivakumar Net worth: कलाई में रोलेक्स-करोड़ों की जमीन, अरबों के मालिक हैं कर्नाटक के होने वाले सीएम डीके शिवकुमार, जानें नेटवर्थ

48e8f306808cbcb0416f0782f713053917799681285061346 original


DK Shivakumar Net worth: कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे सिद्धारमैया ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है. इसके लिए वो राजभवन में पहुंचे जहां राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को उन्होंने इस्तीफा सौंपा, क्योंकि राज्यपाल थावरचंद गहलोत वहां मौजूद नहीं थे. इस दौरान सिद्धारमैया काफी इमोशनल भी नजर आए. वहीं अब उनके बाद कर्नाटक के नए सीएम डीके शिवकुमार बनने जा रहे हैं.

डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से पहले गुरुवार को अपने कैबिनेट के साथियों के साथ चर्चा की, इस दौरान ही उन्होंने अपने इस्तीफा देने के फैसले के बारे में बताया. साथ ही ये भी बताया कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री डी शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे. अब इसके बाद से ही डीके शिवकुमार की सम्पत्ति को लेकर भी चर्चा हो रही है. तो आइये जानते हैं डीके शिवकुमार कितनी सम्पत्ति के मालिक है.

ये भी पढ़ें: क्या है रेट्रो जीएसटी, क्यों ऑनलाइन गेमिंग कंपनी से सरकार वसुल रही 10 साल का बकाया टैक्स?

डीके शिवकुमार की नेटवर्थ
डीके शिवकुमार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 1,413 करोड़ रुपये है. चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, इसमें 1,140 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. वहीं उन पर करीब 265 करोड़ रुपये की देनदारी भी है.

साल 2023 में उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय ये जानकारी दी थी. साल 2018 में उनकी घोषित संपत्ति 840 करोड़ रुपये थी, जो अब काफी बढ़ गई है. 

महंगी गाड़ी और घड़ियों के हैं शौकीन
डीके शिवकुमार के हलफनामे के मुताबिक उन्हें महंगी गाड़ियों और क्लासिक वॉचेज का काफी शौक है. उनके पास एक रजिस्टर्ड टोयोटा क्वालिस गाड़ी, रोलैक्स और हुब्लोट जैसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां हैं. इसके अलावा सोना-चांदी और अन्य संपत्तियां भी उनके नाम पर हैं.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: बीते 15 दिनों में पड़ोसी देशों में कितने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, भारत में कितना हुआ महंगा

आपराधिका मामले भी हैं दर्ज
हलफनामे में ये भी बताया गया है कि 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय कनकपुरा से विधायक शिवकुमार के खिलाफ 19 आपराधिक मामले लंबित थे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *