Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक

3b62ee149acd99bfca9026be095a98aa17922994409131481 original


एशियन पैरा गेम्स 2026 का आगाज रविवार, 18 अक्टूबर को जापान के नागोया में होने जा रहा है. उद्घाटन समारोह में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और धाविका सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे. इस बार भारत ने 168 खिलाड़ियों का दल भेजा है. खेल प्रेमियों की नजरें इस आयोजन पर रहेंगी. आइए जानते हैं कि भारत में उद्घाटन समारोह कब और कहां लाइव देखा जा सकता है.

एशियन पैरा गेम्स के 5वें सीजन का उद्घाटन समारोह जापान के नागोया स्थित नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में होगा. इसे पालोमा मिजुहो स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है.  इस बार खेलों की ऑफिसियल थीम इमेजिन वन हार्ट है.  प्रतियोगिताएं 18 से 24 अक्टूबर तक चलेंगी.

सिमरन शर्मा बनीं भारत की ध्वजवाहक

पहले टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल को प्रमोद भगत के साथ ध्वजवाहक चुना गया था. लेकिन 19 अक्टूबर को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले भाविना को आराम देने के लिए फैसला बदला गया. अब सिमरन शर्मा उद्घाटन समारोह में प्रमोद भगत के साथ भारतीय दल का नेतृत्व करेंगी.

कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इस प्रतियोगिता में 45 राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों के करीब 3,000 खिलाड़ी 18 खेलों में हिस्सा लेंगे. भारत ने 281 सदस्यों का दल भेजा है, जिसमें 168 खिलाड़ी और 113 अधिकारी और सहयोगी स्टाफ शामिल हैं. भारतीय दल में 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी हैं, जो 11 खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. 

भारत में कब और कहां देखें लाइव?

उद्घाटन समारोह भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. जापान में कार्यक्रम शाम 6 बजे से होगा. भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है. DD Sports पर या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क भी देखा जा सकता है, टीवी पर लाइव देखने से पहले ताजा अपडेट जरूर जांच लें.

भारतीय दल में पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल, प्रमोद भगत और अवनी लेखरा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि खिलाड़ी इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतें.

यह भी पढ़ें: ‘हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं…’, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *