IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. कोई एक टीम अपनी दूसरी IPL ट्रॉफी जीतेगी, किसी एक को मायूस होना पड़ेगा. पिछले 2 महीनों से खिलाड़ियों के बीच भी ऑरेंज और पर्पल कैप को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ये कैप कई बार एक खिलाड़ी से दूसरे खिलाड़ी के पास पहुंची, रविवार को ये भी फैसला हो जाएगा कि इसका विनर कौन होगा.
आईपीएल फाइनल के बाद ऑरेंज कैप का अवार्ड उस खिलाड़ी को मिलता है, जिसने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं. हर मैच के बाद इसका होल्डर बदल सकता है, अभी ये कैप वैभव सूर्यवंशी के पास है लेकिन उनकी टीम बाहर हो चुकी है. ये अवार्ड उन्हें मिलेगा या नहीं, इसका फैसला फाइनल शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की पारी से होगा.
इसी तरह पर्पल कैप का अवार्ड उस गेंदबाज को मिलता है, जिसने सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं. कई समय तक पर्पल कैप RCB के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास थी, लेकिन फाइनल से ठीक एक मैच पहले उनसे ये कैप छिन गई. हालांकि उनके पास फाइनल में इसे जीतने का एक आखिरी मौका होगा.
IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (टॉप-5)
- वैभव सूर्यवंशी (RR)- 776 रन
- शुभमन गिल (GT)- 722 रन
- साईं सुदर्शन (GT)- 710 रन
- हेनरिक क्लासेन (SRH)- 624 रन
- ईशान किशन (SRH)- 302 रन
ऑरेंज कैप अवार्ड जीतने के लिए शुभमन गिल को 55 रन बनाने हैं और चाहिए कि साईं सुदर्शन उनसे आगे न निकल पाए. हालांकि वो उन्हीं की टीम में हैं, इसलिए गिल चाहेंगे कि साईं का बल्ला चले फिर ऑरेंज कैप किसी के भी पास रहे.
यह भी पढ़ें- शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
IPL 2026 में पर्पल कैप किसके पास है?
फाइनल से दो दिन पहले तक भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप थी, लेकिन क्वालीफायर में 2 विकेट लेकर कगिसो रबाडा ने ये कैप हासिल कर ली. अब भुवनेश्वर को ये अवार्ड जीतना है तो RCB vs GT फाइनल में कम से कम 2 विकेट लेने होंगे और इसके साथ चाहिए होगा कि रबाडा कोई विकेट न ले पाए. अगर दोनों के बराबर विकेट भी रहे तो भुवि ये अवार्ड जीत जाएंगे, क्योंकि उनका इकॉनमी रेट बेहतर है. लिस्ट में देखें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन हैं.
- कगिसो रबाडा (GT)- 28
- भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 26
- जोफ्रा आर्चर (RR)- 25
- अंशुल कंबोज (CSK)- 21
- ईशान मलिंगा (SRH)- 20
यह भी पढ़ें- RR के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के साथ किया धोखा? कोच संगाकारा ने लगाए गंभीर आरोप, मचा बवाल
कब-कहां देखें IPL 2026 का फाइनल?
IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार, 31 मई को होगा. खिताबी भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी. टॉस शाम को 7 बजे और मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा, जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.