शराब ने भर दिया इस राज्य का खजाना, दारू से पहली बार ₹4013 करोड़ पहुंचा राजस्व, टूटे रिकॉर्ड

a96f53f9d24bcd164d2295bb6e22477317764161672751216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह रिकॉर्ड कलेक्शन राज्य के विकास में सहायक होगा।

Jharkhand Revenue Update: झारखंड के आबकारी विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू जुटाया है. विभाग ने इस दौरान 4013 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कलेक्शन किया, जो पहले के लगभग 2700 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी ज्यादा है. अब इसे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत भी माना जा रहा है.

यह उपलब्धि क्यों खास है?

जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया जा रहा है. यह दिखाता है कि विभाग में बेहतर कामकाज, सख्त निगरानी और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई है.

अवैध शराब पर सख्ती का असर

रेवेन्यू बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई रही है.

  • बता दें कि अवैध निर्माण बिक्री और ट्रांसपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी गई है.
  • साथ ही लगातार छापेमारी और कई अभियान चलाए गए.
  • अलग-अलग इलाकों में मिलकर कार्रवाई की गई.
  • इस वजह से रेवेन्यू का नुकसान काफी हद तक रुक गया. 

टेक्नोलॉजी का भी मिला फायदा

साथ ही इस सफलता में डिजिटल सिस्टम का भी बड़ा रोल रहा है. अब शराब के उत्पादन से लेकर दुकानों तक उसकी पूरी ट्रैकिंग की जा रही है.

  • सप्लाई का पूरा सिस्टम अब ज्यादा साफ और समझ में आने वाला हो गया.
  • हर एक स्टेप पर निगरानी बढ़ी है.
  • साथ ही गलत काम करने के मौके भी कम हुए है.

नई नीति से भी बढ़ा कलेक्शन

सरकार की नई आबकारी नीति ने भी इसमें मदद की है जैसे… 

  • लाइसेंस फीस और शुल्क में बदलाव किया गया.
  • दुकानें देने की प्रक्रिया अब ज्यादा साफ और खुली हो गई है.
  • इससे ज्यादा लोगों की भागीदारी बढ़ी.
  • इन बदलाव के चलते रेवेन्यू में और तेजी आई.

अब विभाग का कहना है कि इस रिकॉर्ड कलेक्शन से राज्य के विकास और योजनाओं में ज्यादा पैसै लगया जा सकेगा. इसके साथ ही अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले टाइम में यह ग्रोथ जारी रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *