शादियों का आ रहा है सीजन, इन आउटफिट्स का बनाएं कॉम्बो- देखती रह जाएंगी लड़कियां

ea1c2e9545947e14be6b9ec5c1d2896e17882642083301473 original


आजकल शादी का सीजन आते ही लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी अपने आउटफिट को लेकर एक्सपेरिमेट करने लगते हैं. अब शादी में लड़को के लिए सिर्फ एक सिंपल कुर्ता-पायजामा पहनकर जाना ही काफी नहीं रह गया है. हल्दी, मेहंदी, संगत और रिसेप्शन जैसे हर फंक्शन के लिए अलग और स्टाइलिश लुक ट्राई किया जाता है. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में ऐसा लुक चाहते हैं, जो ट्रेडिशनल होने के साथ मॉडर्न भी लगे और सबकी नजरें आप पर टिक जाएं, तो इन आउटफिट कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें.

कुर्ता-पायजामा के साथ नेहरू जैकेट

कुर्ता-पायजामा लड़कों के लिए सबसे क्लासिक वेडिंग आउटफिट है. लेकिन अगर इसे थोड़ा स्टाइलिश बनाना है तो इसके ऊपर नेहरू जैकेट पहनने से आप इसे एक शानदार लूक दे सकते हैं. सफेद या क्रीम कुर्ते के साथ पेस्टल, ब्लू, ऑलिव या वाइन कलर की जैकेट शानदार लगती है. इसके साथ लोफर्स या ट्रेडिशनल मोजड़ी पहनकर लुक को पूरा किया जा सकता है. यह कॉम्बिनेशन मेहंदी या पूजा जैसे फंक्शन के लिए परफेक्ट है.

कुर्ते के साथ धोती पैंट

अगर आप कुछ ट्रेंडी और हटकर पहनना चाहते हैं तो कुर्ते के साथ धोती पैंट का कॉम्बिनेशन जरर ट्राई करें. यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ काफी मॉडर्न भी दिखाई देता है. शॉर्ट कुर्ते के साथ धोती पैंट और स्टाइलिश फुटवियर पहनें. हल्की एम्ब्रॉयडरी या प्रिंट वाला कुर्ता इस लुक को और आकर्षक बना सकता है. संगीत या कॉकटेल फंक्शन के लिए यह एक शानदार विकल्प है.

बंदगला सूट के साथ ट्राउजर

रिसेप्शन या शादी के मुख्य फंक्शन के लिए बंदगला सूट एक बेहतरन विकल्प है. यह आउटफिट आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देता है. ब्लैक, नेवी, चारकोल या डीप ब्राउन जैसे सॉलिड शेड्स क्लासी लगते हैं. अगर आप थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो टेक्सचर्ड या हल्के प्रिंट वाला बंदगला भी चुन सकते हैं. इसके साथ क्लासिक लोफर्स पहनें.

ये भी पढ़ें- Summer Fashion Hacks: इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड, पुराने कपड़ों को रीसायकल कर ऐसे पाएं सेलिब्रिटी लुक

इंडो-वेस्टर्न के साथ स्नीकर्स

अगर आपका स्टाइल ट्रेडिशनल से ज्यादा मॉडर्न है तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए अच्छा विकल्प है. कुर्ते, स्ट्रेट पैंट और शॉर्ट जैकेट का कॉम्बिनेशन काफी स्टाइलिश लगता है. इस लुक के साथ क्लीन और मिनिमल स्नीकर्स पहनकर आप ट्रेडिशनल आउटफिट को मॉडर्न ट्विस्ट दे सकते हैं. हालांकि, जूते और कपड़ों के रंगों का कॉम्बिनेशन सही रखना भी उतना ही जरूरी है.

शेरवानी के साथ मोजड़ी

अगर आप दूल्हे के दोस्त या करीबी रिश्तेदार हैं और शादी के दिन रॉयल लुक चाहते हैं तो शेरवानी एक शानदार विकल्प है. क्रीम, आइवरी, गोल्डन, पेस्टल और बेज जैसे शेड्स खासतौर पर वेडिंग फंक्शन में अच्छे लगते हैं. शेरवानी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट मोजड़ी पहनें. एक अच्छी घड़ी और हल्की ज्वेलरी आपके लुक को पूरा कर सकती है.

ये भी पढ़ें- Chinese Women Fashion Trend: मर्दों के लिए बनाए गए कपड़े क्यों पहन रही चीन की औरतें, क्या है इसकी वजह?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *