SRH ने चौथी बार लगाया दोहरा शतक, अभिषेक-हेड फ्लॉप, ईशान किशन शतक से चूके, RR को 217 का लक्ष्य

aca5a26e945cf3bb5e1b117f7e34fa211776094697271975 original


Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बना दिए हैं. यह IPL 2026 में खेले पांच मैचों में यह चौथी बार है जब SRH के बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा स्कोर बनाया है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की ओपनिंग जोड़ी इस मैच में नहीं चल पाई, फिर भी हैदराबाद की टीम 216 रन बनाने में कामयाब रही. ईशान किशन ने 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया था. वहीं ट्रेविस हेड केवल 18 रनों का योगदान दे पाए.

चौथी बार बनाए 200

यह IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का कुल पांचवां मैच है. 5 मैचों में यह चौथी बार है जब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 200 के पार पहुंची है. सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यह टीम केवल 156 रनों पर सिमट गई थी. उसके अलावा चारों मैचों में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने रनों के मामले में दोहरा शतक लगाया है.

ईशान किशन शतक से चूके

ईशान किशन और ट्रेविस हेड जल्दी आउट हो गए थे, इसलिए इस मुकाबले में SRH की टीम पावरप्ले में तबाही नहीं मचा पाई. मगर ईशान किशन ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 44 गेंद में 91 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन मे 40 रन बनाए, जिसके बाद ऑरेंज कैप उनके पास आ गई है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी इसी मैच में उनसे ऑरेंज कैप छीन सकते हैं.

नीतीश कुमार रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने भी प्रभावित किया. नीतीश ने 13 गेंद में 28 रन बनाए. वहीं अरोड़ा 13 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए, जिन्होंने कुल 2 बल्लेबाजों को आउट किया.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने अचानक बदला IPL 2026 का शेड्यूल, चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों की बदली तारीख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *