फ्रांस में 158 रुपए लीटर है दूध, पेट्रोल के दाम 200 पार, किस देश में रहना है ज्यादा महंगा?

7931b72ad9420942e74a2324512d001817923991788751435 original


भारत और फ्रांस में रहने के खर्च की तुलना करें, तो दोनों देशों के बीच काफी अंतर नजर आता है. भारत में जहां दूध करीब 65 रुपए लीटर मिल रहा है, वहीं फ्रांस में इसकी कीमत करीब 158 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच जाती है. पेट्रोल की कीमतों में भी बड़ा अंतर है. भारत में पेट्रोल करीब 100 रुपए लीटर पर है, जबकि फ्रांस में इसकी कीमत 200 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है.

ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आते हैं कि आखिर भारत में महंगाई ज्यादा है या फिर फ्रांस में. कहां पर रहना जेब पर भारी पड़ रहा है. आइए यहां भारत और फ्रांस के रोज के खर्चों की तुलना करते हैं और समझते हैं कि कौन सा देश रहने के लिए ज्यादा महंगा है.

दूध का कितना आता है खर्च?
रोज की चीजों के दाम देखें तो फ्रांस में कई खर्च भारत के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. अक्टूबर 2026 के एक ऑनलाइन कॉस्ट-ऑफ-लिविंग कंपैरिजन के मुताबिक, फ्रांस में एक लीटर दूध की कीमत करीब 158 रुपए है, जबकि भारत में यह करीब 68 रुपए बताई गई है. यानी फ्रांस में दूध के लिए दोगुने से भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

रेस्त्रां का क्या है चार्ज?

इसी तरह, बाहर खाना खाने का खर्च भी फ्रांस में ज्यादा है. बिजनेस एरिया में एक आदमी के लिए ड्रिंक के साथ नॉर्मल लंच की कीमत करीब 2,074 रुपए है. भारत में इसी तरह के लंच का खर्च करीब 436 रुपए है. मतलब फ्रांस में खाना भी महंगा है. 

कहां महंगा है किराया?

घर का किराया भी बजट पर बड़ा असर डालता है. फ्रांस में सामान्य इलाके में 45 वर्ग मीटर के सुसज्जित स्टूडियो अपार्टमेंट का मासिक किराया करीब 88,825 रुपए है. भारत में इसी श्रेणी के घर का किराया करीब 17,532 रुपए है. बिजली, गैस जैसे बिल भी फ्रांस में ज्यादा हो सकते हैं.

पेट्रोल का  कितना है भाव?
पेट्रोल की कीमतों में भी दोनों देशों के बीच बड़ा अंतर है. अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 2.21 यूरो प्रति लीटर है. रुपए में बदलने पर यह करीब 210-212 रुपए प्रति लीटर बैठती है. वहीं, दिल्ली में 19 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत करीब 102.12 रुपए प्रति लीटर थी. यानी फ्रांस में पेट्रोल खरीदने के लिए भारतीय कीमत के मुकाबले लगभग दोगुने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं.

फ्रांस में कितनी मिलती है सैलरी?
फ्रांस में चीजें महंगी हैं, लेकिन वहां की सैलरी भी भारत के मुकाबले ज्यादा है. फ्रांस में 1 जून 2026 से लागू न्यूनतम वेतन 1,867.02 यूरो प्रति महीने है. भारतीय पैसे में ये करीब 1.78 लाख रुपए होता है. 

खैर सैलरी से महंगा देश बताया मुश्किल ही है, क्योंकि ये भी देखना होता है कि वहां कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी का कितना हिस्सा किराये, खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट और दूसरे जरूरी खर्चों पर लगाता है. भारत में किसी की कमाई कम हो सकती है, लेकिन कई रोजमर्रा की सेवाएं और चीजें फ्रांस के मुकाबले सस्ती हैं. दूसरी तरफ, फ्रांस में ज्यादा सैलरी मिलने के बावजूद घर का किराया और दूसरे बिल बजट का बड़ा हिस्सा ले सकते हैं.

कहां रहना है ज्यादा महंगा?
एक ऑनलाइन कॉस्ट-ऑफ-लिविंग तुलना के मुताबिक, फ्रांस में रहने का कुल खर्च भारत के मुकाबले करीब 168% ज्यादा है. इस खर्चे में खाने-पीने, घर और रोजमर्रा की दूसरी चीजों के खर्च शामिल हैं. 

ट्रक ड्राइवरों को राहत, GST जांच का नियम बदला, तमिलनाडु बना पहला राज्य



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *