Share Market Today on July 16: एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 202 अंक उछलकर 77388 पर खुला. निफ्टी भी इस दौरान 63 अंक चढ़कर 24142 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की.
एशियाई बाजार
आज एशियन मार्केट पूरी तरह से क्रैश हो गया है. इसके लिए अमेरिका और ईरान के बीच जंग तो जिम्मेदार है ही, लेकिन साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिपमेकर व सेमीकंडक्टर शेयरों के ओवरवैल्यूएशन ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है.
इसके चलते शुरुआती कारोबार में दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.17% तक लुढ़क गया. आलम यह रहा कि ट्रेडिंग कुछ समय तक के लिए रोकनी पड़ गई. इसी तरह से जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 खुलते ही 3% गिर गया. स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 3.9% की भारी गिरावट दर्ज की गई है. हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 24829 पर है, जो बुधवार के बंद भाव 24681.1 से कुछ ज्यादा है.
नीदरलैंड की कंपनी ASML के बयान- आने वाले समय में एआई चिप्स की मांग तो मजबूत रहेगी, लेकिन अभी इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमेटिव और कार कंपनियों की तरफ से इसकी मांग बहुत सुस्त है, से बाजार में घबराहट फैल गई. निवेशकों को कहीं न कहीं यह लगने लगा कि पूरी टेक इंडस्ट्री में ग्रोथ एक जैसा नहीं है.
वॉल स्ट्रीट
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. थोक महंगाई के आंकड़े (CPI) अनुमान से कम होने, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और बड़ी कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे के चलते सभी प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. डाऊ जोन्स 150.91 अंक या 0.3% बढ़कर 52,659.18 पर बंद हुआ. ब्रॉड मार्केट S&P ने 0.4% की बढ़त हासिल की और यह 7572.43 पर बंद हुआ, जबकि टेक-हैवी नैस्डैक कम्पोजिट 0.6% उछलकर 26269.23 पर पहुंच गया.
क्रूड ऑयल की कीमत
आज लगातार चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 0.26% उछलकर 85.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है. बीते महज चार कारोबारी सेशन में इसमें लगभग 12% तक का उछाल आया है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल आज 0.18% की तेजी के साथ 80.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच चुका है. ईरान और अमेरिका के बीच गहराते सैन्य टकराव और होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए एनर्जी सप्लाई में संभावित रुकावट आने की चिंता से क्रूड की कीमतों को लगातार ऊपरी स्तरों पर सपोर्ट मिल रहा है.
भारतीय रुपया
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96.2475 पर खुला, जो मई में बने इसके अपने सबसे निचले स्तर 96.96 के बेहद करीब है. जुलाई के महीने में अब तक रुपया करीब 1.7% कमजोर हो चुका है.
ये भी पढ़ें: