एक भारतीय क्रिकेटर को श्रीलंका की स्पोर्ट्स एंटी करप्शन यूनिट ने गिरफ्तार किया है. यह मामला लंका प्रीमियर लीग (LPL) का है, जिसमें भारत के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा जाफना किंग फ्रेंचाइजी के सह-मालिक हैं. उनपर एक खिलाड़ी को घूस देने का आरोप लगा था. मनजोत कालरा की गिरफ्तारी लंका प्रीमियर लीग का अगला सीजन शुरू होने से ठीक पहले हुई. LPL 2026 सीजन आज यानी 17 जुलाई से शुरू हो रहा है.
खेलों से जुड़े अपराधों पर लगाम कसने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट बनाई गई थी. इस यूनिट ने मनजोत को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.
श्रीलंका पुलिस का कहना है कि 27 वर्षीय मनजोत ने लंका प्रीमियर लीग का सीजन शुरू होने से लगभग 10 दिन पहले खिलाड़ी को घूस देने का प्रयास किया. तथाकथित खिलाड़ी ने उच्च अधिकारियों को इस बाबत जानकारी दी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और शुक्रवार को भारतीय क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि क्रिकेटर भानुका राजपक्षा, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी, जो लंका प्रीमियर लीग में जफना किंग के स्क्वाड का हिस्सा हैं. यह पहली बार नहीं है जब लंका प्रीमियर लीग के कारण क्रिकेट का खेल दागदार हुआ है. इसी साल एक अन्य फ्रेंचाइजी के मालिक ने एक खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग के सम्मिलित करने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसपर 4 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था.
मनजोत कालरा की बात करें तो वे अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के लिए शतक जड़ चुके हैं. उन्होंने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे. यह वही विश्व कप था, जिसमें शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ ने भी टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था.
यह भी पढ़ें:
India vs England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND vs ENG तीसरे वनडे से बाहर हुआ ये प्लेयर