‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

b0a2b6c8c0bf2d4252a645b0b52012ac17885059491231212 original


वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी हासिल कर ली है. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने इंटरेनशनल क्रिकेट में कदम रख लिया है. दुनिया के दिग्गज उनके खेल के दीवाने बन गए हैं. बीसीसीआई चाहता है कि उन्हें लगातार सफलता पाने के लिए तैयार किया जाना चाहिए, वह सचिन तेंदुलकर की तरह एक लंबा करियर बनाए. गुरुवार को हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में इसकी भी चर्चा हुई. मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने इसका खुलासा किया.

बीसीसीआई की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग गुरुवार को मुंबई स्थिति बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस मीटिंग में नहीं पहुंचे, न ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पत्रकारों से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि बोर्ड इस युवा खिलाड़ी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाज के लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में भी बताया.

सैकिया ने कहा, “बोर्ड चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी या उनकी तरह कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर या अन्य महान खिलाड़ियों की तरह देश के लिए लंबे समय तक खेले. इसलिए हम वैभव को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. बोर्ड उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर बनाए हुए है.”

यह भी पढ़ें- बुमराह का रिप्लेसमेंट कौन? अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले आया नया अपडेट

सैकिया ने बताया कि बोर्ड की प्राथमिकता वैभव से तुरंत नतीजे पाने की नहीं बल्कि उनके लंबे समय के भविष्य को सुरक्षित करना है. उन्होंने कहा, “हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं, क्योंकि हम नहीं चाहते कि वैभव सिर्फ 1-2 सीरीज या 1 साल तक ही चर्चा में रहे.”

कई खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है बोर्ड

देवजीत सैकिया ने बताया कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनकी उम्र के कई खिलाड़ियों पर बोर्ड नजर बनाए हुए हैं. 10 से 15 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए नजर रखी जा रही है. वीवीएस लक्ष्मण उनकी ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में शामिल हैं. सैकिया ने कहा, “सिर्फ वैभव नहीं, हमारे टारगेट पर 10-15 खिलाड़ी हैं, जिनपर नजर रखी जा रही है. लक्ष्मण उनपर नजर रख रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम का अगला मैच पाकिस्तान के साथ, जानिए कब-कहां देखें लाइव

वैभव दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलेंगे या नहीं?

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. ये भारत में उनकी पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी. पहला मैच 13 सितंबर को है. इससे पहले दलीप ट्रॉफी का फाइनल है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन भी पहुंची है. सैकिया ने बताया कि वैभव दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला गौतम गंभीर करेंगे. फाइनल रविवार, 6 सितंबर से शुरू होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *