UP Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

960d6ac173ca3c1d1a1b8c44a6a6972117884990242851094 original


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने स्पेशल टीईटी एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग ने इसे विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जारी किया है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पदों के लिए पात्रता तय करने के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी. 

 यूपी स्पेशल टीईटी 2026 का शेड्यूल 

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन के साथ निर्धारित फीस भी इसी अवधि में जमा करनी होगी. आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार आवेदन में सुधार के लिए 8 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. वहीं स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले 1 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाने का कार्यक्रम है. 

ओटीआर करना होगा जरूरी 

यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. बिना ओटीआर की आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकेगी. जिन उम्मीदवारों ने पहले से ओटीआर कर रखा है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी. वह पहले से मिले लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. नए उम्मीदवारों को पहले ओटीआर करना होगा. इसके बाद लोगिन डिटेल में स्पेशल टीईटी 2026 के आवेदन फॉर्म को भरना होगा. 

कितनी है आवेदन फीस?

आवेदन फीस उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. जनरल ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी-एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करने होंगे. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. 

पेपर 1 और पेपर 2 के लिए एलिजिबिलिटी 

यूपी स्पेशल टीईटी का पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले टीचर्स के लिए होगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता होनी हो सकती है. इसके अलावा एनसीटीई के नियमों के तहत 45 प्रतिशत अंक के साथ सीनियर सेकेंडरी और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की योग्यता भी मान्य है. वहीं बीएड की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पेपर 1 के लिए एलिजिबल होंगे. इसके अलावा पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं के लिए होगा. इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और 2 वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता हो सकती है. इसमें भी 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड मान्य होगी. वहीं सीनियर सेकेंडरी में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों और 4 वर्षीय B.EI.Ed की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-DU में अब उम्र की बंदिश खत्म, रेगुलर स्टूडेंट्स के साथ चलेगी क्लास

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

स्पेशल टीईटी में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए क्वालीफाइंग बेंचमार्क 60 प्रतिशत रखा गया है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार इसमें छूट दी गई है. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होने की वजह से उम्मीदवारों को गलत उत्तरों के लिए अंक नहीं गंवाने होंगे. वहीं यूपी स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा में दोनों पेपरों में 150-150 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे.

ऐसे करना होगा यूपी स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन 

स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिन उम्मीदवारों का ओटीआर पहले बना हुआ है, वह मौजूदा क्रेडेंशियल से लॉगिन कर सकते हैं. लॉगिन करने के बाद स्पेशल टीईटी 2026 के लिए आवेदन लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी भरनी होगी. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करनी होगी. फॉर्म जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सभी जानकारी जांच कर फॉर्म को सबमिट करना होगा.

ये भी पढ़ें-इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन, BCA-BSC मैथ्स का नया कट ऑफ जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *