DIY Home Decor: कबाड़ से बनाएं Luxury Home, बिन जेब ढीली किए घर को एंटीक और प्रीमियम लुक देंगे ये 4 देसी जुगाड़

f61598fb44e1773dc4a0572598893d5c17841345080331257 original


Scrap Home Decor Ideas: घर को खूबसूरत और प्रीमियम लुक देने के लिए हमेशा महंगे डेकोरेशन आइटम खरीदना जरूरी नहीं होता. कई बार घर में रखा पुराना सामान भी आपकी क्रिएटिविटी की मदद से शानदार होम डेकोर में बदल सकता है. खाली बोतलें, पुराने अखबार, कांच के जार और बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलें जैसी चीजें थोड़ी-सी मेहनत के बाद घर को नया और एंटीक लुक दे सकती हैं. अगर आप कम खर्च में अपने घर का मेकओवर करना चाहते हैं, तो ये 4 आसान आइडिया आपके काम आ सकते हैं.

कांच की पुरानी बोतलों से बनाएं लग्जरी डेकोर

घर में रखी खाली कांच की बोतलों को फेंकने के बजाय उन्हें खूबसूरत फ्लावर वास, कैंडल होल्डर या टेबल डेकोरेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इन बोतलों पर पेंटिंग करें, रंग-बिरंगे पेपर कटआउट चिपकाएं या फेयरी लाइट्स डाल दें. इससे साधारण बोतल भी महंगे डेकोरेशन पीस जैसी दिखाई देगी और आपके लिविंग रूम या डाइनिंग एरिया का लुक पूरी तरह बदल सकता है.

पुराने कांच के जार से तैयार करें स्टाइलिश लैंप

कॉफी, जैम या अचार के खाली कांच के जार भी शानदार होम डेकोर बन सकते हैं. इनके अंदर बैटरी से चलने वाली फेयरी लाइट्स लगाकर आकर्षक लैंप तैयार किया जा सकता है. चाहें तो जार के बाहरी हिस्से को रंग, रिबन, मोती, सीप या ग्लिटर से सजाकर उसे और भी प्रीमियम लुक दे सकते हैं. यही जार टी-लाइट कैंडल होल्डर के रूप में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक

पुराने अखबारों से बनाएं डिजाइनर टी कोस्टर

अगर घर में पुराने अखबार जमा हो गए हैं, तो उनसे स्टाइलिश टी या कॉफी कोस्टर तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए अखबार को मनचाहे आकार में मोड़कर गोंद की मदद से तैयार करें. इसके बाद अपनी पसंद के रंग से पेंट करें और पूरी तरह सूखने दें. आखिर में पारदर्शी नेल पॉलिश की एक परत लगा दें, जिससे कोस्टर ज्यादा टिकाऊ बन जाए. यह छोटा-सा आइडिया आपके सेंटर टेबल को नया और आकर्षक लुक दे सकता है.

 प्लास्टिक की बोतल से बनाएं प्रीमियम ऑर्गेनाइजर

घर में इस्तेमाल हो चुकी प्लास्टिक की बोतल को आधा काटकर उसका निचला हिस्सा पेन स्टैंड या मल्टीपर्पज ऑर्गेनाइजर बनाया जा सकता है. इसे रंग, रिबन, ग्लिटर, रंगीन पेपर या मोतियों से सजाकर बिल्कुल नया लुक दिया जा सकता है. इसमें पेन, मेकअप ब्रश, कंघी या दूसरी छोटी-छोटी चीजें आसानी से रखी जा सकती हैं. इससे न सिर्फ घर व्यवस्थित दिखता है, बल्कि बेकार सामान भी उपयोगी बन जाता है.

इसे भी पढ़ें- Roof Leakage Signs: छत टपकने से पहले घर में दिखते हैं ये बदलाव? मानसून में भारी नुकसान से पहले हो जाएं अलर्टन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *