अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली के बाहर होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया था. अब उनके रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट सामने आया है. द इंडियन एक्सप्रेस ऋतुराज गायकवाड़ को कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स अनुसार कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद उन्हें दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच (20 जून) से पहले शायद पूरी तरह फिट हो जाएं, लेकिन सेलेक्टर्स शायद उन्हें केवल एक मैच के लिए शायद ही स्क्वाड में जगह देंगे.
ऋतुराज गायकवाड़ की बात करें तो हाल ही में उन्हें श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए स्क्वाड में जगह दी गई थी. उन्हें चोटिल रियान पराग की जगह इंडिया ए टीम का उपकप्तान बनाया गया था. वहीं अब उन्हें भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह शामिल किया जा सकता है.
सेलेक्टर्स जल्द लेंगे फैसला
6 जून से भारत और अफगानिस्तान का टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. उसी दिन टीम इंडिया के चयनकर्ता बैठक करने वाले हैं. इसी बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं. वहीं रोहित शर्मा को लेकर भी चिंता बनी हुई है, जिन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के कुछ मुकाबलों से बाहर बैठना पड़ा था.
BCCI ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इसी शर्त पर स्क्वाड में शामिल किया था कि फिट रहने पर ही रोहित प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे. रिपोर्ट अनुसार रोहित अब तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नहीं पहुंचे हैं. अगर रोहित फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं, तो चयनकर्ताओं को उनका रिप्लेसमेंट घोषित करना होगा.
यह भी पढ़ें:
विराट के बाद रोहित शर्मा भी OUT? अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका
‘दाऊद इब्राहिम मुझे मरवाना चाहता था…’, IPL फाउंडर ललित मोदी का सनसनीखेज दावा; पूरी दुनिया हैरान