प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी सैफ अली खान की फिल्म? जानिए क्या है पूरा मामला

4e43dbe8d81f1d1ff49601f0d9ed261b17925832048441296 original


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पीरिडय ड्रामा में नजर आने वाले हैं. इस अनटाइटल फिल्म को रितेश बत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सैफ संग स्क्रीन शेयर करती नजर आती. 

इसी बीच फिल्म को लेकर अपडेट सामने आ रहा है. खबरें हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी है.

प्रियंका चोपड़ा ने  क्यों छोड़ी फिल्म?
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं. वो सैफ और रितेश, दोनों के साथ काम करना चाहती थी. हालांकि, अब वो फिल्म का हिस्सा नहीं है.

सूत्रो ने बताया, ‘प्रियंका के मुंबई शूट में शामिल होने की उम्मीद थी. हालांकि, उन्हें इस फिल्म से बाहर होना पड़ा. वो इस फिल्म में लीड रोल प्ले करती और सैफ तथा रितेश दोनों के साथ काम करना चाहती थी. लेकिन, उनके पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से तारीखों को लेकर दिक्कत आ गई. टीम ने तारीखों में बदलाव करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई.’

बता दें, दिलचस्प बात ये है कि प्रियंका और सैफ ने कभी भी पर्दे पर एक साथ काम नहीं किया है. ये पीरियड ड्रामा उनका पहला साथ हो सकता था. हालांकि मेकर्स की तरफ से एक्ट्रेस के फिल्म छोड़ने की कोई जानकारी नहीं आई है.

फिल्म की शूटिंग शुरू
फिल्म की शूटिंग 21 अक्टूबर को मुंबई के भायखला स्थित एक म्यूजियम में शुरू हुई. इसलिए अब मेकर्स फीमेल किरदार के लिए किसी और की तलाश कर रहे हैं.

कौन निभाएगा फीमेल लीड रोल?
रिपोर्ट के अनुसार, कास्टिंग के लिए अब दो एक्ट्रेसेस के नाम पर विचार किया जा रहा है और उम्मीद है कि टीम जल्द ही कोई फैसला ले लेगी. फिलहाल, शूटिंग चल रही है और शुरुआती कुछ दिनों में सैफ अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
बता दें प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में होंगे. इस एस एस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 7 अप्रैल साल 2027 में रिलीज होगी.

वहीं सैफ अली खान हाल ही में फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे. फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *