DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन

f1a6798ed6360b6b3c2b12258c4bac7617805046332921294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • चयन इंटरव्यू पर आधारित होगा; निर्धारित योग्यता-अनुभव भी जरूरी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. विश्वविद्यालय ने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.

डीयू की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा. विश्वविद्यालय ने प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और कार्यानुभव निर्धारित किया है.

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 8 वर्ष का कार्य अनुभव भी जरूरी है.

ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थियों के पास बीसीए या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए.कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पद के लिए बीसीए, बीएससी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया है.

यह भी पढ़ें – 27 साल की उम्र में पति को खोया, टिफिन बेचकर बेटियों को पढ़ाया, अब बेटी बनी डिप्टी कलेक्टर

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर: 1,00,000 प्रति माह
  • ऑफिस असिस्टेंट: 25,000 प्रति माह
  • कंप्यूटर लैब असिस्टेंट: 20,000 प्रति माह

कैसे होगा चयन?

आवेदन प्राप्त होने के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ईमेल या फोन के माध्यम से इंटरव्यू की जानकारी दी जाएगी. अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.हालांकि, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए गूगल फॉर्म भरना होगा. आवेदन फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्यूमे और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी.

यह भी पढ़ें – Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया ‘कोटा’ बनता जा रहा बिहार?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *