टाइगर श्रॉफ की मां ने दिखाई दरियादिली, हमले में घायल फैन का हाल जानने पहुंचीं आयशा

7176997b828361dd952ea9cbb609efcb17925778705981296 original


एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस मे कई बड़े खुलासे हो  रहे हैं. इन सब के बीच एक्टर की मां आयशा श्रॉफ हाल ही में केईएम अस्पताल में व्लॉगर उमेश चौहान से मिलने पहुंचीं. उमेश 18 अक्टूबर को हुई गोलीबारी के दौरान घायल हो गए थे.

दरअसल, जुहू में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी, इसी दौरान गलती से उमेश के सीने में गोली लग गई थी.

हमले में घायल फैन का हाल जानने पहुंचीं आयशा श्रॉफ
आयशा श्रॉफ ने उमेश के साथ मौजूद व्लॉगर किसान राजभर से भी मुलाकात की, जो अपने घायल दोस्त को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. बातचीत में उन्हनें बताया, ‘आयशा श्रॉफ ने उमेश की तबीयत के बारे में पूछा और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने उमेश के दोस्तों के साथ अपना फोन नंबर भी शेयर किया और कहा कि उनकी सर्जरी के बारे में उन्हें जानकारी देते रहें.’

बता दें, घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ अपनी कार में थे और उन्हें मामूली खरोंचें आई थीं, जबकि उमेश चौहान अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं. डॉक्टर उनके सीने से गोली निकालने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी सर्जरी होनी है.

किसान राजभर के मुताबिक, अस्पताल में मौजूद उमेश और उनके दोस्तों को आयशा श्रॉफ का उनसे मिलने आना काफी अच्छा लगा. ICU में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वे काफी इमोशनल हो गई थीं, क्योंकि उन्हें शायद ये एहसास हो गया होगा कि ये इंसान उस हमले में घायल हुआ है, जो असल में उनके बेटे पर किया गया था.’

क्या है मामला?
मालूम हो, 18 अक्टूबर को एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई. रविवार की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से लौटते समय टाइगर की बीएमडब्ल्यू कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की. इस घटना में टाइगर सुरक्षित हैं.

हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

टाइगर नहीं थे निशाना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शूटर्स का टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाना मकसद नहीं था. वे अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान को निशाना बनाना चाहते थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *