Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है ‘ओपन बॉक्स फीस’, जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

533e821b9267890e882ff301bbf753f91784733584972940 original


Amazon Open Box Inspection: अमेज़न की अनिवार्य ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन फीस को लेकर विवाद हो रहा है. लोग इस अतिरिक्त चार्ज पर सवाल उठा रहे हैं और अमेज़न की रिटर्न पॉलिसी की भी आलोचना कर रहे हैं.

कुछ ऑर्डर पर ‘ओपन बॉक्स इंस्पेक्शनट फीस लगाई जाती है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. ग्राहकों का कहना है कि ऐसी प्रक्रिया के लिए अलग से पैसे क्यों देने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें लगता है कि विक्रेता को ज्यादा फायदा होता है.

अमेजन कर रहा घोटाला- यूजर्स

यह विवाद एक बार फिर चर्चा में तब आया जब एक यूजर ने अपनी पुरानी X पोस्ट को दोबारा शेयर किया. उन्होंने उस पोस्ट में अमेज़न इंडिया पर “नए तरह का स्कैम” करने का आरोप लगाया था. यूजर का कहना है कि 14,999 रुपये के एक ऑर्डर पर अमेज़न ने 99 रुपये का ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन शुल्क जोड़ दिया था.  

X यूज़र ने अपनी पोस्ट में अमेजन इंडिया की ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन फीस पर सवाल उठाए थे. उन्होंने लिखा था कि यह कैसा नया तरीका है, जिसमें ग्राहकों को ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन के लिए अलग से फीस देनी पड़ती है, इसे लेने या न लेना का कोई विकल्प भी नहीं दिया जाता. उन्होंने यह भी लिखा कि एक बार इंस्पेक्शन होने के बाद रिटर्न और रिप्लेसमेंट की सुविधा भी खत्म हो जाती है. यूजर ने यह भी बोला कि अगर इंस्पेक्शन के बाद प्रोडक्ट में कोई खराबी आ जाए, तो ग्राहक क्या करेगा?

99 से 149 रुपए हुई फीस

कुछ महीने बाद यूजर ने फिर इसी मुद्दे को उठाया और दावा किया कि पहले 99 रुपए की यह फीस अब बढ़ाकर 149 रुपए कर दी गई है. उन्होंने लिखा कि अब ग्राहकों को 149 रुपए सिर्फ इस बात के लिए देने पड़ रहे हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति उनके खरीदे हुए सामान का बॉक्स खोले और इसके बाद ग्राहक रिटर्न या रिप्लेसमेंट जैसे अधिकार भी खो देता है, इसीलिए कई लोगों ने इस अतिरिक्त शुल्क और अमेंजन की रिटर्न पॉलिसी पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन

यह पोस्ट X पर तेजी से वायरल हो गई. इसके बाद कई यूजर ने ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन पॉलिसी पर अपनी राय दी और अपने अनुभव के बारे में भी बताया. 

वायरल पोस्ट को देखते हुए अमेजन इंडिया ने X पर जवाब दिया. कंपनी ने लिखा कि ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन वाले ऑर्डर में रिर्टन और रिप्लेसमेंट से जुड़ी परेशानी के बारे में जानकर उन्हें खेद है. कंपनी ने यूजर से कस्टमर सपोर्ट टीम से चैट के जरिए संपर्क करने को कहा और भरोसा दिलाया कि उनकी टीम आवश्यक मदद करेगी. साथ में यह भी बताया कि चैट लिंक 1 घंटे तक ही रहेगी.  

इस मुद्दे के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन के लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून के अनुसार यह कंपनी की जिम्नेदारी है. ऐसे मामले में ग्राहक कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकते है और जीत भी सकते है.

अमेज़न व फ्लिपकार्ट को चुनौती दें- यूजर्स

दूसरे यूजर ने ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदारी न करने की सलाह दी. उन्होंने लिखा, ”सामान सीधे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदें, अमेज़न और फ्लिपकार्ट के बढ़ते दबदबे के कारण कुछ समय के लिए खरीदारी टाल दें और अमेज़न व फ्लिपकार्ट को चुनौती दें.”

एक यूजर ने फ्लिपकार्ट के अनुभव की तुलना करते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट पर ओपन बॉक्स इंस्पेक्शन मुफ्त होता है. उन्होंने दो दिन पहले ही जूते मंगवाए थे. डिलीवरी वाले ने कहा, ”भैया, आराम से अच्छी तरह चेक कर लीजिए, कोई जल्दी नहीं है. जब आप पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं, तभी मुझे OTP दीजिए.”

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *