पाकिस्तानी दिग्गज ने PCB के फैसले को बताया गलत, कहा- आप मियांदाद, इंजमाम, अनवर नहीं…

2197446a781e3844478783556e19cebb1788343227374143 original


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अपने समय के दिग्गज बल्लेबाज रहे मोहम्मद यूसुफ ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच किए गए बदलावों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का गलत फैसला बताया है. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम शुरुआती दो टेस्ट मैच बुरी तरह हारी. इसके बाद पीसीबी ने बीच सीरीज में 7 खिलाड़ियों को बदला, और साथ ही हेड कोच और गेंदबाजी कोच को भी हटा दिया.  

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद यूसुफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अधिकारियों का मौजूदा दौरे से खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का हालिया फैसला सिर्फ प्रदर्शन से जुड़ा नहीं लगता है. हम जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, इंजमाम-उल-हक, या सईद अनवर जैसे महान खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं भेज रहे हैं. इसके बजाय, यह कदम अंदरूनी गड़बड़ी, राय में अंतर और विवादों के जाने-पहचाने चक्र को दिखाता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट को परेशान किया है.”

पाकिस्तान के लिए 90 टेस्ट खेलने वाले और 7,500 से ज्यादा रन बनाने वाले यूसुफ ने कहा कि टीम की 1992 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद से अस्थिरता बार-बार लौटी है. उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार मैदान के बाहर अशांति टीम की प्रगति और समर्थकों के आत्मविश्वास को और नुकसान पहुंचा सकती है. 

यूसुफ ने आगे कहा, “सबक साफ है. सिर्फ मजबूत प्रदर्शन और लगातार सकारात्मक परिणाम ही माहौल ठीक कर सकते हैं. अगर पाकिस्तान क्रिकेट को अपनी क्षमता वापस लानी है और फैंस के बीच आत्मविश्वास जगाना है, तो उसे बोर्डरूम पर नहीं, बल्कि मैदान पर फोकस करना चाहिए. सफलता सबसे असरदार दवा है.”

उनकी यह टिप्पणी PCB द्वारा लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 194 रन की हार के बाद टेस्ट टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज करते हुए पाकिस्तान वापस बुला लिया है. टेस्ट के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया है. तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान टीम की कोचिंग माइक हेसन और एश्ले नोफ्के करेंगे.

यह भी पढ़ें- 

सीनियर टीम से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी इंडिया-ए, सीरीज का एलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *