बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी

981b809d699069c9f2ed87c4b4e703fa17886078713141364 original


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था. यह टीम के लिए लगातार दूसरी ट्रॉफी थी. पिछले सीजन की शुरुआत से ठीक पहले फ्रेंचाइजी के बिकने की खबर आई थी. आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स ने मिलकर टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली थी. मालिकाना हक बदलने के बाद टीम के नाम में बदलाव को लेकर चर्चा तेज थी. अब आरसीबी के चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.

रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक, आर्यमान ने साफ कर दिया कि मालिकाना हक बदलने से टीम के नाम में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा. फ्रेंचाइजी ने चेयरमैन ने कहा कि यह बड़ा ब्रांड है और हमें नाम पसंद है. यह पहला मौका नहीं है कि जब टीम का नाम बदलने पर बात की गई है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह की पुष्टि की जा चुकी है. इससे फैंस को बड़ी राहत मिली होगी कि उनकी पसंदीदा टीम के नाम में किसी भी तरह की कोई तब्दीली नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल का कहर, 4 विकेट लेकर टीम को किया पस्त

पिछले 2 सीजन में आरसीबी ने जीते लगातार खिताब

2008 से शुरू हुए आईपीएल में 2024 तक बेंगलुरु का हाल काफी खराब रहा. टीम ने इस दौरान कोई खिताब नहीं जीता. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही है कि कोई भी ट्रॉफी नहीं जीतने के बाद भी टीम की फैन-फॉलोइंग में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली. यह टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बनी रही. इस दौरान विराट कोहली से लेकर कई दिग्गजों ने टीम की कप्तानी की.

फिर आया 2025 का साल, भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी गई. टीम ने इस साल पहला खिताब जीता और 18 साल के सूखे को खत्म किया. पाटीदार की कप्तानी का कमाल सिर्फ एक साल देखने को नहीं मिला. अगले सीजन फिर टीम ने इतिहास रचा और 2026 में भी ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस तरह टीम ने लगातार 2 सीजन में खिताब जीतकर फैंस बहुत बड़े सेलिब्रेशन का मौका दिया. 

 

यह भी पढ़ें: 47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *