करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

1a2b8b0b60e6e5cc5a91b82bfd08262e17925901237301481 original


किसी का घर उसकी पसंद और रहन-सहन की झलक दिखाता है. भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का केरल स्थित घर भी कुछ ऐसा ही है, जहां महंगी सजावट के बजाय सादगी और खूबसूरती पर ध्यान दिया गया है. करीब 6 करोड़ रुपये कीमत वाला बताया जाने वाला ये घर अपने सफेद इंटीरियर, लकड़ी के फर्श और गुलाबी गार्डन की वजह से खास है. घर में प्राइवेट जिम की सुविधा भी है. इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी घर को शानदार लुक दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन के केरल वाले घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है. घर की खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसका सादा डिजाइन भी है. यहां सजावट को जरूरत से ज्यादा भारी रखने के बजाय रंगों और इंटीरियर के संतुलन पर ध्यान दिया गया है.

सफेद इंटीरियर और लकड़ी के फर्श का मेल

घर के अंदर सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे साफ-सुथरा और खुला लुक देता है. क्रीम और भूरे रंग के सोफे इंटीरियर के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं. वहीं, लकड़ी का फर्श घर की खूबसूरती बढ़ाता है. बड़ी कांच की खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी भी घर के अंदरूनी हिस्से को अट्रैक्टिव बनाती है.

घर के बाहर बना गार्डन भी इसकी खासियतों में शामिल है. गुलाबी रंग के गमले और दीवार की झलक इस जगह को अलग पहचान देती है. घर के अंदर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि गार्डन का गुलाबी रंग पूरे माहौल में एक अलग रंग जोड़ता है.

 

घर में प्राइवेट जिम की सुविधा

संजू सैमसन के घर में प्राइवेट जिम भी है, जिसमें आधुनिक फिटनेस उपकरण मौजूद हैं. इस सुविधा के साथ उनका घर आराम और फिटनेस, दोनों के लिहाज से खास बन जाता है. घर की दूसरी खूबियों की तरह ये जिम भी उनके आलीशान आशियाने का अहम हिस्सा है.

सादगी ही बनाती है घर को खास

संजू सैमसन का घर उन लोगों के लिए भी दिलचस्प है, जिन्हें सादा लेकिन खूबसूरत इंटीरियर पसंद है. सफेद रंग, लकड़ी का फर्श और गुलाबी गार्डन मिलकर घर को आकर्षक बनाते हैं. यही वजह है कि क्रिकेटर का ये केरल वाला आशियाना अपनी सादगी और डिजाइन को लेकर चर्चा में है.

यह भी पढ़ें:

AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *