IPL फाइनल के दिन वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बिना खेले सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

8c4c75adfed9c46c274fa63e71ad8a621780239886073975 original


राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड बना कहे हैं. वैभव आईपीएल की ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन उनके सबसे नजदीकी प्रतिद्वंदी थे, लेकिन फाइनल में दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए.

वैभव ने केवल 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप जीतने की उपलब्धि हासिल की है. वो जोस बटलर के बाद ऐसे केवल दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है. बटलर ने 2022 सीजन में राजस्थान के लिए खेलते हुए ऑरेंज कैप जीती थी.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल की ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. सिर्फ साई सुदर्शन और शुभमन गिल ही ऐसे 2 बल्लेबाज थे, जो वास्तविक रूप में वैभव को पीछे छोड़ सकते थे. मगर फाइनल में गिल केवल 10 रन बना पाए और सुदर्शन ने 12 रन बनाए. उनके आउट होते ही वैभव का ऑरेंज कैप जीतना पक्का हो गया. उनके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में विराट कोहली हैं, जो वैभव से 176 रन दूर हैं.

वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी का यह आईपीएल में केवल दूसरा सीजन था. आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैच खेलकर 776 रन बनाए और उनका औसत 44.70 का रहा. उन्होंने पूरे सीजन में एक शतक और पांच फिफ्टी लगाईं. वैभव इस दौरान 2 बार बेहद करीबी अंतर से शतक लगाने से चूक गए थे.

15 साल के इस लड़के ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए. इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 सीजन में 59 छक्के लगाए थे.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के फाइनल से पहले क्यों नहीं हुई क्लोजिंग सेरेमनी? ओपनिंग सेरेमनी का भी नहीं हुआ था आयोजन

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी के चोटिल होने पर मिली जगह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *