भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने और रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इन दिनों खेले जा रहे 2026 महिला एशिया कप उन्होंने यह कमाल किया. टूर्नामेंट में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें मंधाना ने 18वां शतक लगाया. इसके साथ उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिथाली राज के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था, जो अब टूट गया है.
मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली. यह टी20 महिला एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा. इसके साथ उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक पूरा किया. बाकी उन्होंने मिथाली राज का रिकॉर्ड धराशाई करते हुए 10869 रन का आंकड़ा छू लिया. इससे पहले मिथाली 10868 रन के साथ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं.
🚨 Record Alert 🚨
Smriti Mandhana is now the leading run-getter in women’s internationals 🫡🫡
She surpasses former #TeamIndia captain Mithali Raj 👏👏#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/qqxNYJcunz
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
Two World Records by Smriti Mandhana in Today’s match 🔥 pic.twitter.com/yDoqrQGnPy
— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) September 3, 2026
महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज
18 शतक- स्मृति मंधाना
17 शतक- मेग लैनिंग
17 शतक- लौरा वोल्वार्ड्ट
15 शतक- हेले मैथ्यूज
14 शतक- सुजी बेट्स
14 शतक- टैमी ब्यूमोंट
महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
10869*-स्मृति मंधाना
10868 – मिताली राज
10740 – सुजी बेट्स
10273 – चार्लोट एडवर्ड्स
10007 – स्टैफनी टेलर
टीम इंडिया ने बनाया बड़ा टोटल
मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए. मंधाना सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज फ्लॉप ही रहीं. टीम के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 28 रन स्कोर किए. बाकी कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. इस दौरान हांगकांग के लिए मरीना लैम्पलोफ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: 44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट