Coal India: भारत में माइनिंग सेक्टर से जुड़ी दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में आज हलचल दिख सकती है क्योंकि कंपनी को 1057.09 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है.
कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट तेलंगाना पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TGGENCO) की तरफ से मिला है. इसके तहत, कोल इंडिया को तेलंगाना के चौटुप्पल में एक बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का प्लांट लगाना होगा. यह कोल माइनिंग से हटकर क्लीन एनर्जी की दिशा में उठाया गया एक कदम है.
कंपनी के लिए कमाई का जरिया
कोल इंडिया के बनाए जाने वाले इस प्लांट की कैपेसिटी 750 MWH होगी, जो 4 घंटे तक बिजली स्टोर कर सकेगी. कंपनी को 18 महीनों के भीतर इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा करना है. TGGENCO से मिला कोल इंडिया के लिए कमाई का एक जरिया भी है क्योंकि समझौते के तहत, कोल इंडिया 3.14 लाख मेगावाट प्रति माह के टैरिफ पर बिजली की सप्लाई करेगी.
आमतौर पर कोल इंडिया कोयले के खनन के लिए जानी जाती रही है, लेकिन अब सोलर और विंड जैसी रिन्यूएबल एनर्जी को स्टोर करने वाली तकनीक में दांव लगा रही है. इससे बिजली की भारी मांग के समय सप्लाई स्थिर रखने में मदद मिलेगी. इस ऑर्डर के लिए कंपनी को 15 दिनों के भीतर परफॉरमेंस बैंक गारंटी और अन्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने हाेंगे और तब जाकर फॉर्मल एग्रीमेंट पर साइन होंगे.
कोल इंडिया के शेयर
कोल इंडिया ने पिछले एक साल में निवेशकों को दमदार रिटर्न के साथ शानदार डिविडेंड भी दिया है. 27 मार्च, 2026 तक कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 445 रुपये के आसपास रही. बीते एक साल में इससे 11-13 परसेंट का पॉजिटिव रिटर्न दिया है. कंपनी ने बीते 12 महीनों में 26.40 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके 52-वीक का हाई लेवल 476 रुपये और लो लेवल 350 रुपये है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
NSE 13 अप्रैल से लाने जा रहा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, जानें ट्रेडिंग के क्या होंगे नियम व बाकी डिटेल