अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

a94c9e98e607597232c8dc27c52c09a117927396887551064 original


बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते हैं. हालांकि फिलहाल उनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. वजह है उभरती हुई अदाकारा अनन्या पांडे के साथ एक फोटो. बता दें कि अनन्या पांडे और आरव कुमार विदेश में साथ में छुट्टियां मना रहे हैं. एक्ट्रेस ने वेकेशन की एक झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

अनन्या ने आरव संग शेयर की फोटो

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने आरव के साथ अपनी एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. इसमें दोनों एक साथ बैठे हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अनन्या और आरव मफिन (बेक्ड ट्रीट) एन्जॉय करते हुए नजर आए. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, ‘दोस्तों, मेरी बेकिंग को मंजूरी मिल गई है.’ तस्वीर में आरव ग्रे कलर के पैटर्न वाले निट कार्डिगन में नजर आए. जबकि उनके पास बैठीं अनन्या ने ब्राउन कलर की ओवरसाइज़्ड ज़िप-अप हुडी पहन रखी थी.

शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें

आरव कुमार और अनन्या पांडे की ये तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स कयास लगाने लगे हैं कि अनन्या, अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रही हैं. हालंकि ये सिर्फ अफवाहें हैं. सिर्फ एक तस्वीर में किसी के साथ में होने से ये साबित नहीं होता कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

क्या करते हैं आरव कुमार?

पिता अक्षय कुमार और मां ट्विंकल खन्ना की तरह आरव एक्टिंग में नहीं आना चाहते हैं. वो फिलहाल फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए इसकी बारीकियां सीख रहे हैं. अक्षय ने शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि आरव 4,500 रुपये में नौकरी कर रहे हैं.

अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था. हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ देखा गया था. अब वो अक्षय कुमार के साथ ‘शंकरा’ नाम की पीरियड फिल्म में दिखाई देंगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *