बिना वेतन के काम कराने में भारत दुनिया में सबसे आगे, Unpaid वर्क पर सामने आई रिपोर्ट

7c16612a0ac57537b12352c6b8f7f9a617885202310181346 original


भारत में अक्सर लेबर वर्क को लेकर कई सारी रिपोर्ट्स सामने आती हैं. इनके भत्ते को लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं. अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में भारत ही ऐसा देश है जहां पर सबसे ज्यादा अनपेड वर्क करवाया जाता है. 

दरअसल ये बात हाल ही में सामने आई ADP की रिसर्च रिपोर्ट के जरिए पता चली है. People at Work 2026 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारी ऐसे हैं जो हर हफ्ते अपने काम के तय घंटों से ज्यादा काम करते हैं, जिसके लिए उन्हें कोई मेहनताना भी नहीं मिलता है.

ये भी पढ़ें: TATA केन्या में क्या बनाती है, 100 साल पुरानी फैक्ट्री पर ताला क्यों लगा?

भारत लिस्ट में सबसे आगे
ये सर्वे साल 2025 में किया गया था, जिसमें 36 देशों के 39 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को शामिल किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 24% कर्मचारी हर हफ्ते 16 घंटे या उससे ज्यादा काम करते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई वेतन नहीं मिलता है. इसके अलावा 40% कर्मचारी हर हफ्ते 6 से 15 घंटे तक बिना पेमेंट के काम करते हैं. जिससे पता चलता है कि सर्वे में शामिल करीब दो-तिहाई भारतीय कर्मचारी हर हफ्ते में कम से कम 6 घंटे एक्स्ट्रा काम करते हैं वो भी बिना किसी वेतन के.

इन देशों का भी लिस्ट में नाम
इस लिस्ट में 16 घंटे या उससे ज्यादा बिना वेतन काम करने वाले कर्मचारियों के मामले में भारत सबसे आगे है. तुर्की 23% के साथ दूसरे और ऑस्ट्रिया 21% के साथ तीसरे नंबर पर है. अमेरिका में ये आंकड़ा 20% था. वहीं चेक रिपब्लिक में केवल 4% कर्मचारियों ने 16 घंटे या उससे ज्यादा बिना वेतन काम करने की बात कही. चीन, ताइवान और जापान में ये आंकड़ा करीब 6% रहा.

ये भी पढ़ें: सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई अपनी सैलरी, जानें कितना कमा रही?

दुनियाभर में स्थित है बेहतर
बता दें कि दुनियाभर में स्थिति भारत के मुकाबले बेहतर है. ग्लोबल लेवल पर 62% कर्मचारी हफ्ते में 5 घंटे या उससे कम बिना भुगतान वाला काम करते हैं. वहीं 26% कर्मचारी 6 से 15 घंटे और 12% कर्मचारी 16 घंटे या उससे ज्यादा बिना वेतन काम करते हैं. ADP के अनुसार, बिना वेतन वाले काम में लंच ब्रेक के दौरान काम करना या ऑफिस का समय खत्म होने के बाद भी काम करते रहना शामिल है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *