eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी

d110ab12dbf02afe430c98575fdc0ded17926409432221435 original


एक तरफ कंपनियां अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए नई- नई तरह की प्लानिंग कर रही हैं, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों की नौकरियों पर भी खतरा बना हुआ है. अब ऑनलाइन शॉपिंग और रीसेलिंग प्लेटफॉर्म eBay ने करीब 1000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है. कंपनी के टोटल कर्मचारियों में ये करीब 9% की कटौती है. ये पहली बार नहीं है जब ईबे में छंटनी हो रही है. ये इस साल का दूसरा ले ऑफ है. 

सवाल सिर्फ 1000 लोगों की नौकरी जाने का नहीं है. कंपनी का कहना है कि वो अपने कामकाज को आसान बनाना चाहती है और उन सेक्टर्स पर ज्यादा ध्यान देगी जहां आगे बढ़ने की ज्यादा संभावना है. आइये जानते हैं कि इससे पहले कंपनी ने कितने लोगों को नौकरी से निकाला था.

अब तक कितनी नौकरियां गईं?
eBay ने फरवरी के महीने में ही करीब 800 कर्मचारियों की छंटनी की थी. अब अक्टूबर में करीब 1,000 और नौकरियों में कटौती की तैयारी है. दोनों दौर को मिलाकर कंपनी ने इस साल करीब 1,800 पदों में कटौती की है. दिसंबर 2025 के आखिर तक eBay में दुनियाभर में करीब 12,300 कर्मचारी थे. अब ये नई छंटनी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या का लगभग 9% हिस्सा है. 

छंटनी की क्या है वजह?
eBay के CEO Jamie Iannone ने कर्मचारियों को जो मैसेज भेजा है उसमें कहा गया है कि कंपनी हर विभाग में पहले की तरह खर्च करने के बजाय उन क्षेत्रों पर ज्यादा निवेश करना चाहती है, जिनसे कारोबार को बेहतर ग्रोथ मिल सकती है. इसी के लिए कंपनी अपने कामकाज को आसान बनाने और टीमों को नए हिसाब से व्यवस्थित करने की कोशिश कर रही है. 

eBay क्या करना चाहता है?
eBay अब सिर्फ आम ऑनलाइन खरीदारी तक सीमित नहीं रहना चाहता है. कंपनी महंगे और स्पेशल सामान, कलेक्टिबल्स रखने वाली चीजों, पुराने लेकिन अच्छी हालत वाले सामान और रीफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स पर भी फोकस कर रही है.

इस साल कंपनी ने सेकेंड हैंड फैशन प्लेटफॉर्म Depop को खरीदने का सौदा भी पूरा किया है. इस प्लेटफॉर्म पर लोग पहले इस्तेमाल किए जा चुके कपड़े और फैशन से जुड़ी चीजें खरीद-बेच सकते हैं. 

भारत में भी होगी छंटनी?
अभी ये नहीं पता चल पाया है कि छंटनी का भारत में काम करने वाले eBay कर्मचारियों पर कितना असर पड़ने वाला है. कंपनी ने टीम और देशों की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *