Stock News: 20 रुपए से कम के मल्टीबैगर पेनी स्टॉक, सालाना मुनाफे में 37% तक का बंपर उछाल

97dfdc7cbdd945c26acbc33726e82fc517804123429041346 original


Stock News: मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. निफ्टी 50 इंडेक्स 0.43% बढ़कर 23,483.55 पर पहुंच गया. इसी दौरान टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रही. ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर 2 जून 2026 को 18.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 2.78% ज्यादा था. कंपनी ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें उसने पहली बार 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना राजस्व हासिल किया.

FY26 में दमदार नतीजे
कंपनी का परिचालन राजस्व FY26 में बढ़कर 1,002 करोड़ रुपये हो गया, जो FY25 में 796.86 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की आय में करीब 26% की बढ़ोतरी हुई. वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 44.27 करोड़ रुपये से बढ़कर 60.50 करोड़ रुपये हो गया, जो लगभग 37% की वृद्धि है. EBITDA भी 71.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 126.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) 1.13 रुपये रही.

ये भी पढ़ें: Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए ‘डक कर्व’ और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल

चौथी तिमाही में भी बढ़ी कमाई
मार्च 2026 में समाप्त तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी का राजस्व 277.52 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही (Q3 FY26) में ये 265.41 करोड़ रुपये था. इस दौरान EBITDA बढ़कर 47.82 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 32.55 करोड़ रुपये था. तिमाही का शुद्ध मुनाफा 12.11 करोड़ रुपये रहा और EPS 0.16 रुपये दर्ज किया गया.

तेलंगाना पुलिस से मिला बड़ा ऑर्डर
कंपनी को तिमाही के दौरान तेलंगाना पुलिस से एआई (AI) आधारित कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके सोशल मीडिया इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘Blura SAGA’ के लिए ऑर्डर मिला. इस परियोजना के तहत हाई-परफॉर्मेंस सर्वर, GPU आधारित सिस्टम और AI-संचालित एनालिटिक्स समाधान उपलब्ध कराए जाएंगे. इसका उद्देश्य खुफिया जानकारी जुटाने और महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियानों को मजबूत बनाना है.

AI और साइबर सुरक्षा पर जोर
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही है. कंपनी के प्रमुख प्लेटफॉर्म में Blura SAGA, AccessGenie, AI Cyber Security Suite, BluGenie, BluHealth और BECI शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस और सरकारी व कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं भी प्रदान करती है.

ये भी पढ़ें: Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, इन उत्पादों पर टैरिफ घटाने की घोषणा, ट्रेड वॉर के बीच यू-टर्न

FY27 को लेकर कंपनी आशावादी
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि FY27 की शुरुआत मजबूत ऑर्डर बुक के साथ हो रही है. कंपनी अब अधिक मुनाफा देने वाले AI, साइबर सुरक्षा और डेटा इंटेलिजेंस कारोबार पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जिससे आगे भी बेहतर वृद्धि की उम्मीद है.

प्रबंधन ने क्या कहा?
कंपनी के प्रबंध निदेशक और समूह CEO विनोद बाबू बोल्लिकोंडा ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए ऐतिहासिक वर्ष रहा. पहली बार राजस्व 1,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा और मुनाफे में 37% की वृद्धि दर्ज हुई. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बढ़ती साझेदारियां और AI आधारित उत्पादों का विस्तार कंपनी को FY27 में भी मजबूत वृद्धि दिलाने में मदद करेगा.

कंपनी के बारे में
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड एक AI और साइबर सुरक्षा आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी है. कंपनी भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, यूएई, इजरायल, फ्रांस, सिंगापुर और तंजानिया में भी कारोबार करती है. ये AI, साइबर सुरक्षा, डेटा सेंटर, क्लाउड सेवाओं और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधान उपलब्ध कराती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *