UPI News: अब इस देश में भी QR कोड स्कैन कर आसानी से कर सकेंगे यूपीआई पेमेंट, टूरिस्ट्स के लिए बड़ी राहत

767c1e46fadeef3c1df489ea633379f017802096964651071 original


UPI in Cambodia for Tourists: भारत ने कंबोडिया में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लॉन्च किया है. जिसकी मदद से भारतीय  ग्राहक को UPI करने में आसानी होगी. साथ ही अब भारतीय दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में 40 लाख से ज्यादा खुदरा दुकानों पर मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए सीधे भुगतान कर सकते हैं. भारत की ओर से उठाया हुआ यह महत्वपूर्ण कदम बड़ा ही कारगार माना जा रहा है. यात्री भारतीय बैंकों और भुगतान सेवा प्रदाताओं के सहभागी यूपीआई ऐप का उपयोग करके कंबोडियाई व्यापारियों की ओर से पेश किया गया केएचक्यूआर कोड को स्कैन करके जल्द भुगतान कर सकते हैं.

NIPL और ACLEDA बैंक की साझेदारी 

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की विदेशी शाखा, एनपीसीआई ओवरसीज पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और कंबोडिया के एसीलेडा बैंक पीएलसी ने इस सुविधा को उपलब्ध कराने के लिए साझेदारी की है. यह समझौता कंबोडिया के राष्ट्रीय क्यूआर भुगतान प्रणाली, जिसे केएचक्यूआर के नाम से जाना जाता है और जो बाकोंग डिजिटल भुगतान प्रणाली के अंतर्गत काम करती है, जो भारत के यूपीआई नेटवर्क से जोड़ता है.

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, यह कदम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने घरेलू डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे का विस्तार करने और यात्रियों के अंतरराष्ट्रीय खर्च को सुविधाजनक बनाने के भारत के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण कदम है. 

यात्री कैसे कर सकते हैं भुगतान?

यह सिस्टम घरेलू यूपीआई लेनदेन की तरह ही काम करता है. यात्री अपने लिंक किए गए बैंक खातों से सीधे क्यूआर कोड के तौर पर भुगतान कर सकते हैं, जिससे उन्हें बहुत सारा कैश साथ ले जाने या विदेशी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. इस सिस्टम के शुरुआती चरण का लक्ष्य कंबोडिया जाने वाले भारतीय  ग्राहक को सुविधा देना है. बाद के चरण में, कंबोडियाई  ग्राहक को भी यूपीआई मर्चेंट जगाहों पर अपने केएचक्यूआर-सक्षम ऐप का इस्तेमाल करके भारत में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी.

Milk Price: मदर डेयरी फिर बढ़ाएगी दूध के दाम? चेयरमैन ने दिया बयान, महंगाई से राहत मिलेगी या नहीं?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने क्या कहा? 

भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) सीमा पार भुगतान को बढ़ावा देने के लिए UPI को अन्य देशों की त्वरित भुगतान प्रणालियों से जोड़ने के लिए बेहतर रूप से कोशिश है. यह पहलें सीमा पार भुगतान को बेहतर बनाने के लिए G20 रोडमैप के समान हैं, जिसका मकसद सस्ते, ज्यादा कुशल, ज्यादा पारदर्शी और अधिक सुलभ भुगतान पर ध्यान केंद्रित करना है.’

योजना का केंद्र भारतीय ग्राहक

इस योजना के पहले चरण में कंबोडिया आने वाले भारतीय ग्राहक पर ध्यान केंद्रित किया गया है. बाद के चरण में मंजूरी शुरू होने की उम्मीद है, जिससे कंबोडियाई ग्राहको यूपीआई व्यापारी स्थानों पर अपने केएचक्यूआर-सक्षम एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके भारत में भुगतान कर सकेंगे.

भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम में कंबोडिया का जुड़ना यूपीआई के ग्लोबल लेवल के लिए एक बेहद खास कदम है. अब यात्रियों के पास एक और ऐसा स्थान है जहां भोजन, टैक्सी या स्मारक के लिए भुगतान करना क्यूआर कोड स्कैन करने और स्मार्टफोन पर लेनदेन को मंजूरी देने जितना आसान हो सकता है.

Gold Price: रिकॉर्ड ऊंचाई की तरफ बढ़े सोने के दाम, निवेश या खरीदारी से पहले जान लें जरूरी बातें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *