WI VS NZ: ‘हमने इस सीरीज में जबरदस्त लड़ाई लड़ी’, पांचवें वनडे में जीत के बाद बोले कप्तान शाई होप

e794138f2ad9a88adb7a442b3832af7617724644860701364 original


वेस्टइंडीज ने केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद कप्तान शाई होप ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस सीरीज में कैरेबियाई टीम ने जबरदस्त लड़ाई लड़ी.

पांचवें वनडे में मिली जीत के बावजूद वेस्टइंडीज को सीरीज में 2-3 से हार झेलनी पड़ी.  मैच के बाद कप्तान होप ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा, “हमने इस सीरीज में शानदार लड़ाई लड़ी. इस सीरीज में हमारे प्रदर्शन में पिछले कुछ सीरीज के मुकाबले ज्यादा निरंतरता नजर आई. हमने अहम मौकों को भुनाया. गुयाना में कुछ महत्वपूर्ण मौके आए थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में यही तो करना होता है. पिछले मैच में वो कैच छूटा, जो हमें भारी पड़ा. हम और ज्यादा रन बना सकते थे. ईमानदारी से कहूं, तो हम पर्दे के पीछे काफी मेहनत कर रहे हैं. असल बात है मुश्किल समय में सही तरीके से खेलना. हम वहां तक पहुंच जाएंगे. कुछ दिनों बाद ही हमें खुद को लाल गेंद के फॉर्मेट के लिए तैयार करना होगा.”

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20 Date, Time, Live Streaming: कितने बजे शुरू है भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला T20, जानें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

न्यूजीलैंड से मिले 269 रनों के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 47.3 ओवर में हासिल किया. कैरेबियाई टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड और शिमरोन हेटमायर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली. रदरफोर्ड ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. वहीं, हेटमायर 64 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे. हेटमायर ने अपनी इस पारी में 107 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2 चौके और 4 छक्के लगाए.

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 268 रन बनाए. टीम की तरफ से निक केली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 64 रनों की अहम पारी खेली, तो टॉम लाथम ने 71 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन बनाए. विल यंग ने भी अर्धशतक लगाया और उन्होंने 63 गेंदों में 56 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख… T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *