चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला

3a784999f181a4ab4d58565a2d4634651788229511494975 original


अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं, इसपर बहुत जल्द BCCI बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. सितंबर में अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि BCCI उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाएगा या नहीं. बहुत जल्द बीसीसीआई के अधिकारी अगरकर के साथ बैठक करने वाले हैं.

अगरकर के भविष्य पर फैसला

BCCI अगले कुछ दिनों में अजीत अगरकर के साथ मीटिंग तय कर सकता है. स्पोर्ट्स तक के अनुसार बीसीसीआई और टीम इंडिया के अंदर अगरकर को काफी सपोर्ट हासिल है, लेकिन वो चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं, यह फैसला मीटिंग के बाद ही लिया जा सकेगा. बता दें कि अगरकर ने साल 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था.

पिछले कुछ महीनों में अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता पद को कटघरे में खड़ा किया गया है. टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद बोर्ड उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा सकता है, लेकिन अंत में खुद अगरकर को तय करना होगा कि वे इस पद पर बने रहना चाहते हैं या नहीं.

पिछले करीब 2 साल में तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों का आगमन हुआ है और सीनियर खिलाड़ी लगातार ड्रॉप हुए हैं. इसलिए अगले साल वर्ल्ड कप को देखते हुए अगरकर पर BCCI का फैसला बहुत मायने रखेगा.

यह भी पढ़ें: BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रोहित को लेकर मच चुका है बवाल

पहले ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और सेलेक्शन कमिटी आमने-सामने आ गई थी. इस मामले ने सबसे ज्यादा तूल टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के समय पकड़ा. क्रिकेट जगत ने लगभग मान ही लिया था कि रोहित लॉर्ड्स मैदान पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे. यह भी खुलासा हुआ कि सेलेक्शन कमिटी ने रोहित को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल ना करने के बारे में बता दिया था, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने स्टेटमेंट जारी कर रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज कर दिया था.

अजीत अगरकर के मुख्य चयनकरता बनने के तुरंत बाद भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली. अगले साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप उठाया और 2025 में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. उसके बाद भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी जीता. हालांकि उनके चीफ सेलेक्टर रहते भारतीय टीम टेस्ट में अच्छा नहीं कर पाई है.

यह भी पढ़ें:

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, अचानक 5 खिलाड़ियों का पत्ता साफ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *