Gold-Silver Rate: सोने और चांदी दोनों के भाव आज गिरे, जानें आपके शहर में कितनी है अभी ताजा कीमत?

53306eba66dc4eda1b0362fcfae6cc0217805481082601379 original


Gold-Silver Rate Today on June 4: आज देश में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है. कल यानी कि 3 जून की भारी गिरावट के बाद आज सुबह शुरुआती वायदा कारोबार (MCX) में मामूली सुधार होते जरूर देखा गया, लेकिन रिटेल स्तर पर कीमतें अभी भी अपने हाई लेवल से काफी नीचे बनी हुई हैं. आज 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत लगभग 1,59,380 रुपये से 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है. वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,43,100-1,46,340 रुपये के स्तर पर टिका हुआ है.

क्यों गिरी आज सोने की कीमत?

अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनातनी के कारण भू-राजनीतिक तनाव के और गहराने की आशंकाएं बढ़ गई हैं. तनाव बढ़ा, तो क्रूड ऑयल की कीमतें भी उछलेंगी. इससे महंगाई बढ़ने का डर बना रहेगा. महंगाई बढ़ेगी, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे ऊंचा रहेगा. ब्याज दरें ऊंची होंगी, तो निवेशक बैंक बॉन्ड्स या दूसरी सरकारी स्कीम्स में लगाएंगे क्योंकि सोने पर कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता है. सोने की मांग कम होगी, तो कीमतें भी गिरेंगी. 

शहरवार आज सोने की कीमतें

शहर  24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
नोएडा  1,56,360 रुपये 1,43,340 रुपये
मुंबई  1,59,380 रुपये 1,46,100 रुपये
कोलकाता  1,59,380 रुपये 1,46,100 रुपये
चेन्नई 1,61,240 रुपये 1,47,800 रुपये
बेंगलुरु 1,59,380 रुपये 1,46,100 रुपये
हैदराबाद 1,59,380 रुपये  1,46,100 रुपये
अहमदाबाद  1,59,430 रुपये  1,46,150 रुपये
लखनऊ  1,59,530 रुपये  1,46,230 रुपये
जयपुर  1,59,530 रुपये  1,46,230 रुपये

चांदी की कीमत 

कल 3 जून को देश के सर्राफा बाजारों में चांदी की कीमतों में 3000-4500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखी गई थी. हालांकि, आज सुबह वायदा बाजार (MCX) पर जुलाई फ्यूचर्स में 2,64,060-2,76,598 रुपये प्रति किलो के दायरे में हल्की रिकवरी देखी जा रही है.

देश के अलग-अलग शहराें में बिना मेकिंग चार्ज और 3% जीएसटी के बिना आज 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत नोएडा और गाजियाबाद में 2,79,900 रुपये प्रति किलो है. वहीं, दिल्ली में रेट 2,96,900 रुपये किलो है. मुंबई में आज एक किलो चांदी की कीमत 2,95,900 रुपये है. हालांकि, चेन्नई और हैदराबाद में रेट कुछ ज्यादा है. यहां एक किलो चांदी की कीमत 3,02,900 रुपये से 3,05,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है. 

ये भी पढ़ें:

Gold News: क्या RBI ने बेच दिया 12 अरब डॉलर का सोना? रिपोर्ट पर आया PIB का बयान, जानें क्या कहा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *