HDFC की गोपनीय जानकारी लीक, बैंक ने शुरू की जांच, क्या है मामला?

1adf518ea1f4f9ebd2defad785b2d64f17925802410491346 original


SBI बैंक के बाद अब एक और बैंक की गोपनीय जानकारी लीक होने की खबरें सामने आ रही हैं. खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC की कुछ कॉन्फिडेंशियल जानकारी लीक हो गई है. जिसको लेकर बैंक की आंतरिक जांच भी शुरू हो चुकी है. बैंक की ये इंटरनल रिव्यू कमेटी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या और कितनी जानकारी लीक हुई है और किसने ये काम किया है.

इस बारे में बैंक के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि, उनकी नीतियों के हिसाब से इस मामले में सभी संबंधित तथ्यों को जुटाने की कोशिश की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC बैंक के दो सीनियर अधिकारियों ने बैंक की कारोबारी रणनीतियों और ऐसी संवेदनशील जानकारियों को बाहरी लोगों के साथ शेयर किया है, जिनका असर शेयर बाजार पर पड़ सकता था. ये दोनों अधिकारी बैंक के कुछ अहम कारोबार और विभागों की जिम्मेदारी संभालते हैं. बैंक के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को जब इसकी आशंका हुई, तब उन्होंने मामले की जांच शुरू कराई. इसी जांच में दोनों अधिकारियों की पहचान हुई.

बैंक कर रहा है मामले की जांच
HDFC बैंक के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आंतरिक जांच चल रही है. बैंक इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों और जानकारियों को जुटाकर उनकी जांच कर रहा है. साथ ही बैंक की तरफ से ये भी कहा गया है कि, जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

हालांकि, बैंक ने जांच के नतीजों और संबंधित अधिकारियों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया है. फिलहाल, बैंक ये भी पता लगा रहा है कि शेयर की गई गोपनीय जानकारी का किसी ने गलत इस्तेमाल तो नहीं किया.

SBI का डाटा भी हुआ लीक
बता दें कि इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से डाटा लीक होने की खबर सामने आई है. बैंक स करीब 3,897 ग्राहकों की निजी जानकारी डार्क वेब पर मिली है. जिसमें ग्राहकों का नाम, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल, एड्रेस और लोन से जुड़ी जानकारी शामिल है.

ये भी पढ़ें: गोल्ड की तरह महंगा होगा तांबा! संकट गहराया, 16 साल में बनती है एक माइन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *