Share Market: अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों का असर, गदगद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी दोनों चढ़े

7d5686ec978635ed4e3337916fb407cd17762233188031379 original


Share Market: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का असर आज शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है. मंगलवार को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के अवसर पर छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार जबरदस्त रिकवरी के मूड में है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1-1 परसेंट की तेजी के साथ क्रमश: 77,981.10 और 24,163.80 के स्तर पर खुले. इसके कुछ ही देर बाद सेंसेक्स 1318.93 अंक या 1.72 परसेंट की बढ़त के साथ 78,166.50 और निफ्टी 387.15 अंक या 1.62 परसेंट की तेजी के साथ 24229.80 के लेवल पर कारोबार करते नजर आए.

एशियाई बाजार 

आज एशियाई बाजारों में जबरदस्त रौनक है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत हुआ है. जापान के Nikkei 225 में लगभग 0.66 परसेंट की बढ़त देखने को मिली. Topix भी 0.87 परसेंट की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया. इसी तरह से दक्षिण कोरिया के Kospi में लगभग 3 परसेंट का जबरदस्त उछाल आया और Kosdaq में भी 1 परसेंट से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. मामूली बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 भी पॉजिटिव जोन पर बना हुआ है.  

वॉल स्ट्रीट 

अमेरिकी शेयर बाजार में 14 अप्रैल की रात जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. इस दौरान S&P 500 1.18 परसेंट की बढ़त के साथ 6,967.38 के लेवल पर बंद हुआ. नैस्डैक कम्पोजिट में भी 1.96 परसेंट का उछाल आया. डाऊ जोन्स (DJIA) 0.66 परसेंट की तेजी के साथ 48,535.99 के लेवल पर बंद हुआ. 

कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर तेज होती सुगबुगाहट के बीच तेल की कीमतें 6 परसेंट से अधिक गिरकर लगभग 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई हैं. ब्रेंट क्रूड लगभग 0.55 परसेंट गिरकर 94.40-94.27 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. इसी तरह से अमेरिकी क्रूड भी 1.1 परसेंट की गिरावट के साथ 90.24-90.32 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है.   

ये भी पढ़ें:

किस्तों का जाल! आपकी कमाई को दीमक की तरह चाट रही EMI! ये सुविधा ऐसे बन जाती है बोझ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *