- AVI Polymers शेयर 5% अपर सर्किट के साथ 15.21 पर बंद हुए.
- बोर्ड 1:10 स्टॉक स्प्लिट और 10:1 बोनस शेयर पर विचार करेगा.
- प्रस्ताव मंजूर हुए तो निवेशकों के शेयर की संख्या 110 गुना बढ़ेगी.
- कंपनी भविष्य के क्षेत्रों में प्रवेश की तैयारी कर रही है.
AVI Polymers Limited Shares: पॉलिमर बनाने वाली कंपनी एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Shares) के शेयर शुक्रवार, 29 मई को 5 परसेंट के अपर सर्किट को टच करते हुए 15.21 पर बंद हुए. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 4 जून, 2026 को एक अहम बैठक होने जा रही है.
इसमें 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट और 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और मंजूरी दी जाएगी. कंपनी ने जैसे ही बीते शुक्रवार को इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को दी शेयरों में तेजी देखने को मिली.
निवेशकों को क्या होगा फायदा?
अगर बोर्ड मीटिंग में वाकई में इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी जाती है, तो निवेशकों के पास अभी मौजूद शेयरों की संख्या पहले के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी. 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट होने से आपके पास मौजूद 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1 शेयर के टुकड़े होकर 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयर बन जाएंगे. स्टॉक स्प्लिट होने के बाद आपको हर शेयर पर 10 फ्री बोनस शेयर मिलेंगे. इसे इस तरह से समझें- अगर आपके पास अभी एवीआई पॉलीमर्स के 100 शेयर हैं, तो 1:10 स्प्लिट के बाद शेयरों की संख्या 1000 (100×10) जाएगी.
वहीं, 1:10 के बोनस के बाद 1000 शेयरों पर 1000 ×10= 10000 बोनस शेयर मुफ्त में मिलेंगे. यानी कुल शेयरों की संख्या 11000 हो जाएगी. यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि शेयरों की संख्या 110 गुना बढ़ने के अनुपात में शेयर बाजार में इनकी कीमत भी नीचे आ जाएगी. लेकिन टोटल वैल्यू समान ही रहेगी.
शेयर ने कराया मुनाफा
लगभग 143.10 रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी ने पिछले एक साल में लगभग 138% से 140% तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इसके 52- हफ्तों का हाई रेंज 29.41 रुपये और लो रेंज 5.43 रुपये रहा है. कंपनी केमिकल और पॉलीमर बिजनेस के साथ अब ग्रीन टेक्नोलॉजी, वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग जैसे नए और भविष्य के सेक्टर्स में भी एंट्री लेने की तैयारी में है.
(यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें: